CLOSE

Song From AI मशहूर गायिका लता मंगेशकर की आवाज में AI से ‘राम आएंगे’ गाना तैयार, अपनी बात रख रहे सोशल मीडिया यूजर्स

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Song From AI मशहूर गायिका लता मंगेशकर की आवाज में एआई द्वारा तैयार हुआ गाना ‘राम आयेंगे’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अब इस गाने को लेकर सभी सोशल मीडिया यूजर्स अपनी बात रख रहे हैं।

इस एआई गाने से पहले एक वीडियो को शेयर करते हुए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेश्कर को याद किया था। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ से शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने इस ट्वीट के जरिए कहा था कि यह दीदी के द्वारा आखिर श्लोक है। संगीत के प्रति प्रेम और अब हमारे बीच नहीं रहे कलाकारों के सम्मान में बनाया यह काम सम्मानजनक है, लाभ के लिए नहीं।

गाने को शेयर करने वाले को शुक्रिया (Song From AI)

इस पर एक यूजर ने लिखा कि सच कहूं इससे अच्छा और कोई नहीं है असली वाला तो मैं कभी सुनता नहीं था इसे पूरा सुना। इसके साथ ही एक और यूजर ने कहा कि एआई के इस्तेमाल से तैयार हुए गाना बहुत अच्छा है। इसके साथ ही तीसरे यूजर ने कहा, “इस गाने को पूरा सुनकर मेरी आंख भर आई और इसके साथ मुझे बेहद शांति महसूस हुई। इसके साथ ही इस गाने को शेयर करने वाले को शुक्रिया कहा।

- Advertisement -

कुछ अच्छी चीज देखने को मिली है (Song From AI)

चौथे सोशल मीडिया यूजर ने कहा, पहली बार एआई का इस्तेमाल से कुछ अच्छी चीज देखने को मिली है। यह बहुत मधुर है। जिस यूजर ने पहले इस गाने को शेयर किया था, तो उसने लिखा था कि यह एक गैर व्यावसायिक वीडियो है। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि यह किसी विशिष्ट व्यक्तियों की नकल नहीं है। यह ओपन-सोर्स और उनकी साउंड इंजीनियरिंग का मेल है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-