CLOSE

Raksha Bandhan 2024 बहनें रक्षाबंधन पर सुबह के समय नहीं बांध पाएंगी राखी, जानिए क्यों?

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Raksha Bandhan 2024 रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। पंचांग के अनुसार हर साल रक्षाबंधन का त्योहार सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जोकि अगस्त के महीने में पड़ता है। इस साल 19 अगस्त 2024 को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा और इसी दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी।

भद्राकाल में राखी बांधने से बचें (Raksha Bandhan 2024)

रक्षाबंधन में राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधी जाती है। वहीं खासकर भद्राकाल में राखी बांधने से बचना चाहिए। यही कारण है कि राखी बांधने से पहले सभी लोग मुहूर्त जरूर देखते हैं। क्योंकि अशुभ मुहूर्त में राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है।
लेकिन पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर सुबह के समय राखी बांधने के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। यानी सुबह के समय बहनें भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकेगी। ऐसे में जान लीजिए रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त और किस समय बांधी जा सकेगी भाई को राखी।

सुबह नहीं कोई मुहूर्त (Raksha Bandhan 2024)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन सुबह 3 बजकर 4 मिनट से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी, जिसका समापन रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। पूरे दिन पूर्णिमा तिथि रहने पर भी सुबह राखी नहीं बांधी जा सकेगी, क्योंकि इस दिन सूर्योदय से पूर्व ही भद्रा का साया रहेगा, जिसकी समाप्ति दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर होगी।

- Advertisement -

यह समय रहेगा शुभ (Raksha Bandhan 2024)

दरअसल भद्रा काल में राखी बांधना बहुत अशुभ होता है। मान्यता है कि, रावण की बहन के भद्रा काल में राखी बांधी थी, जो उसकी मृत्यु का कारण बना? इसके बाद से ही भद्रा में कोई भी बहन अपने भाई को राखी नहीं बांधती है।
ऐसे में आप दोपहर 1 बजकर 32 मिनट के बाद आप भाई को राखी बांध सकती हैं। क्योंकि इस समय भद्रा समाप्त हो जाएगी। वहीं राखी बांधने के लिए दोपहर डेढ़ बजे से लेकर शाम 7 बजे के बीच सबसे शुभ समय रहेगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-