CLOSE

Puri Jagannath Temple में मंगल आरती के समय पड़े खून के छींटे, नीति रोककर तुरंत कराया गया महाप्रभु को महास्‍नान, पढ़ें पूरी खबर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Puri Jagannath Temple आज सुबह-सुबह जगन्नाथ मंदिर के अंदर बेढ़ा के समीप खून के छींटे पड़ने से महाप्रभु को महास्नान कराना पड़ा है। मंगल आरती से पहले महाप्रभु जगन्नाथ जी को महास्नान कराया गया। आम भक्तों के कुछ समय के लिए दर्शन पर रोक लगाए जाने के कारण मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ जम गई थी। महास्नान नीति सम्पन्न होने के बाद ही भक्तों को अंदर जाने की इजाजत दी गई।

मंगल आरती से पहले कराया महास्नान (Puri Jagannath Temple)

जानकारी के मुताबिक, 5 बजकर 21 मिनट पर सिंहद्वार खुलने के बाद पहले सेवक घर की महिलाएं महाप्रभु का दर्शन करने के लिए मंदिर में प्रवेश की क्योंकि मंगल आरती के समय केवल सेवक, उनकी पत्नी या परिवार के सदस्य ही भीतरी बेढ़ा तक जाते हैं।

इस वजह से मंदिर में पड़े खून के छींटे (Puri Jagannath Temple)

हालंकि, आज सुबह सेवक घर की एक महिला जगन्नाथ मंदिर के दरवाजे के समीप हाथ रखी थी तभी उनकी ऊंगली दब गई। परिणामस्वरूप भीतरी बेढ़ा के समीप धुकुड़ी द्वारा के निकट उनकी ऊंगली से खून निकल आया।

- Advertisement -

नीति को रोक एक घंटे तक महास्नान (Puri Jagannath Temple)

ऐसे में मंगल आरती से पहले नीति को रोककर करीबन एक घंटे तक महाप्रभु का महास्नान कराया गया। इस समय मंदिर में भक्तों के प्रवेश को रोक दिया गया। महास्नान के बाद गभा वेश एवं फिर मंगल आरती की गई। ऐसे में मंदिर की रीति नीति में आज देरी हुई है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-