CLOSE

Mole Reveal भविष्य के बारे में कई राज उजागर करते हैं तिल या मस्से, लाखों में कुछेक लोगों के ही इस अंग पर होता है तिल…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Mole Reveal हर किसी के शरीर पर तिल या मस्से होते हैं। शास्त्रों में शरीर के अलग अलग स्थान में तिल होने का अलग अलग फल विस्तार से बताया गया है। कुछ जगहों पर तिल होना अशुभ माना गया है जबकि कुछ स्थानों पर तिल धनलाभ कराता है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के तिल भी हाथ की लकीरों या कुंडली की तरह भविष्य के बारे में कई राज उजागर करते हैं। कुछेक जगहें तो ऐसी हैं जहां लाखों में किसी एक इंसान के तिल होता है पर ये लोग बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं।

भाग्यवान की निशानी मानी गई (Mole Reveal)

शरीर के चार खास अंगों पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है और प्रायः ऐसे लोग धनवान व भाग्यवान होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन चार जगहों पर तिल होना किस्मत का धनी होना माना जाता है उनमें नाक पर और ठोड़ी पर तिल होना शामिल हैैं। इसके अलावा हथेली और पीठ पर तिल होना भी भाग्यवान होने की निशानी मानी गई।

- Advertisement -

अंग पर तिल होने के क्या संकेत (Mole Reveal)

हालांकि इन संकेतों से हम यह भी जान सकते हैं कि हमारे जीवन में क्या अच्छा या क्या बुरा हो सकता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ऐसे लोग बहुत कम होते हैं जिनके इन चार अंगों पर तिल होता है। आइए जानते हैं समुद्रशास्त्र के अनुसार सिर से लेकर पैर तक शरीर के किसी भी अंग पर तिल होने के क्या संकेत होते हैं।

ठोड़ी पर तिल होना शुभ मानते हैं (Mole Reveal)

ज्योतिषाचार्य के अनुसार ठोड़ी पर तिल होना समुद्र शास्त्र में बहुत शुभ कहा गया है। ठोड़ी यानि होंठों के नीचे के हिस्से में तिल वाले पुरूष की जबर्दस्त कमाई होती है। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति जीवनभर अच्छी बनी रहती है। जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है वे खूब सजती संवरती हैं पर पार्टनर पर जान भी छिड़कती हैं।

चेहरे के दाहिनी ओर तिल भाग्यवान (Mole Reveal)

समुद्रशास्त्र के अनुसार चेहरे के दाहिनी ओर तिल होना भी भाग्यवान बनाता हैैं। ऐसे पुरूष या महिलाएं खूब धनवान और सुखी होती हैं और इन्हें जीवनभर यश भी मिलता रहता है। दाएं कान पर तिल भी काफी भाग्यशाली लोगों के ही होता है।

- Advertisement -

बाएं कान के उपर तिल अच्छा नहीं (Mole Reveal)

हालांकि बाएं कान के उपर तिल को अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे लोग काफी आलसी होते हैं और इस कारण प्रायः दरिद्र होते हैं। जिसके माथे पर तिल हो वह भोग विलास पर काफी खर्च करता है। हालांकि प्रचुर धन होता है लेकिन इसके बाद भी बेशुमार खर्च करने की आदत के कारण इन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।

पैरों में तिल हो वह घुमक्कड़ होता (Mole Reveal)

जिसके पैरों में तिल हो वह इंसान घुमक्कड़ होता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब यात्रा करता है। जिनकी कमर पर तिल है वे मानसिक रूप से परेशान बने रहते हैं। वह अत्यधिक मेहनत के बाद भी कभी धन इकट्ठा नहीं कर पाता। जिसके पेट पर तिल होता है वह बुद्धिमान और बहुत भाग्यवान होता है। हालांकि लाखों में कुछ ही लोगों के पेट पर तिल पाए जाते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-