CLOSE

Laddu Gopal Bhog : भूलकर भी इन चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए लड्‌डू गोपाल को, जान लें उन चीजों की पूरी लिस्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Laddu Gopal Bhog भगवान श्रीकृष्ण के लड्‌डू गोपाल स्वरूप की सेवा और पूजा से भ्रक्तों को परम प्रसन्नता प्राप्त होती है। उन्हें समय से जगाने और सुलाने से लेकर समय समय पर भोग (Bhog) भी लगाते हैं। भक्त प्रतिदिन लड्‌डू गोपाल (Laddu Gopal) की पूजा के साथ साथ चार बार भोग भी लगाते हैं। श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को बहुत से भक्त तरह तरह की चीजों का भोग लगाते हैं लेकिन कुछ चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए तो अगर आपके घर पर लड्डू गोपाल है और आप उनकी पूजा कर उन्हें भोग लगाते हैं तो बात का खास ध्यान रखें. यह जानना बहुत जरूरी है कि लड्डू गोपाल को किन चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए। आइए जानते हैं…

कुछ चीजें हैं वर्जित (Laddu Gopal Bhog)

लड्‌डू गोपाल की सेवा करने वाले भक्त घर में भोजन तैयार होने पर सबसे पहले लड्‌डू गोपाल को भोग लगाते हैं. लेकिन अगर भोजन में प्याज व लहसुन का उपयोग किया गया हो तो उस भोजन से लड्‌डू गोपाल को भोग नहीं लगाना चाहिए।

जामुन का भोग नहीं (Laddu Gopal Bhog)

लड्‌डू गोपाल को मौसमी फलों का भोग लगाया जाता हे लेकिन कुछ फल भोग में चढ़ाने की मनाही होती है। लड्‌डू गोपाल को भूलकर भी जामुन का भोग नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि जामुन लड्‌डू गोपाल को प्रिय नहीं है तो लड्डू गोपाल को फल का भोग चढ़ाते वक्त बात का ख्याल रखना जरूरी है।

- Advertisement -

तामसिक से रहे दूर (Laddu Gopal Bhog)

लड्‌डू गोपाल को भूल कर भी तामसिक चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए। इनमें अंडे, मांस मछली जैसी चीजें शामिल है और इनसे भोग लगाने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए।

इनका लगाएं भोग (Laddu Gopal Bhog)

लड्‌डू गोपाल को उनकी प्रिय चीजों माखन मिश्री, लड्‌डू, खीर, हलवे का भोग लगाना चाहिए। रात के समय उन्हें दूध का भोग भी लगाया जा सकता है। इन चीजों के भोग से लड्‌डू गोपाल अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर हमेशा उनकी कृपा बनी रहती है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-