CLOSE

Hapur में बाबा संकीर्तन, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: रविवार को शहर के रेलवे रोड स्थित अमरदीप कॉलोनी में स्थानीय भक्त मंडल द्वारा भव्य बाबा संकीर्तन एवं कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था।

सांसों की माला पर सिमरन हूं (Hapur)

कीर्तन की शुरुआत बाबा वाले गुरुदेव सुशांत तोमर ज ने भगवान राम के मधुर भजनों से की। उनके सुमधुर स्वर में प्रस्तुत भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद गुरु जी ने “सांसों की माला पर सिमरन हूं मैं बाबा तेरा नाम”, “दुनिया चले ना श्री राम जी के बिना” और “लहर-लहर लहराए झंडा बजरंग बली का” जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भगवान राम, श्री कृष्ण और भगवान शिव के भजनों से वातावरण गूंजता रहा।

Hapur
Hapur

श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर लिया भाग (Hapur)

भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर भजनों का आनंद लेते रहे। कई श्रद्धालु भजनों पर झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बन गया। भक्तों द्वारा प्रस्तुत नए-नए मधुर भजनों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद (Hapur)

कार्यक्रम के समापन पर मुन्नी देवी, इंद्रजीत सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, विशाल अग्रवाल, रश्मि, कामिनी, सुदेश, कृष्णा, विकी, मोहित, भास्कर, तुषार, वैभव, निश्चित, बाबू, शिवा, विशाल तोमर, राजू, राजा, डिंपल, प्रशांत, हनु, धर्मराज, स्नेह, विकास तोमर, सुशीला सिंह, जितेंद्र, रामेंद्र, विपिन तोमर, रामकली, लिलाकक्षी, भारत, युग, शिवानी, सुषमा और प्रियंका के सहयोग से शांतिपूर्वक प्रसाद वितरण किया गया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-