CLOSE

श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश गुरु पर्व श्रद्धा भावना के साथ मनाया

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: सिख पंथ की महान संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कि धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के द्वारा हापुड़ शहर की समूह गुरु नानक नाम लेवा सिख संगत के सहयोग से श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश गुरु पर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया।

श्री अखंड पाठ साहब जी की समाप्ति के उपरांत गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में हजूरी रागी जत्था भाई ब्रह्म सिंह जी एवं भाई कामइंदर सिंह जी ने गुरबाणी का मनोहर कीर्तन किया इसके बाद संत आश्रम गुरुद्वारा भोरा साहिब से सत्कार योग बाबा निर्मल सिंह जी ने गुरबाणी का कीर्तन करके मंत्रमुग्ध कर दिया।

पंजाब से आए कविश्री जत्था ने गुरु साहिब का इतिहास काव्य रूप में गायन करके सुनाया। उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रभारी ज्ञानी बृजपाल सिंह जी ने सभी संगत को गुरु पर्व की बधाई दी एवं सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

इस मौके पर उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह को सिख इतिहास की किताबें एवं तलवार भेंट करके सम्मानित किया गया। ज्ञानी प्रभु दयाल सिंह हेड ग्रंथि गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार जीने सरबत के भले की अरदास की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेका गुरु साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-