CLOSE

Good Time Signs आने वाला समय लाएगा लोगों के अच्छे या बुरे दिन, ये 5 संकेत मिलें तो समझ जाएं आपके अच्छे दिन आने वाले हैं

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Good Time Signs भगवान श्रीकृष्ण भागवत गीता में कहते हैं कि जब लोगों के अच्छे या बुरे दिन शुरू होने वाले होते हैं तो उसे पहले से ही कुछ संकेत मिलने लगते हैं। जब मनुष्य के दिन अच्छे होते हैं तो वह आराम से अपना जीवन जीता है।

वहीं बुरे दिनों में मनुष्य को लगता है की शायद अब उसे इसी तरह जिंदगी गुजारनी होगी। चलिए जानते हैं कि अच्छे दिन आने से पहले कैसे संकेत मिलते हैं।

1. माता लक्ष्मी का प्रतीक झाड़ू दिखना (Good Time Signs)

हिन्दू शास्त्रों में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है। जिस व्यक्ति को घर के अंदर या बाहर बार-बार झाड़ू दिखाई दे रहा है तो समझ जाएं उस पर माता लक्ष्मी की कृपा आने वाली है। शास्त्रों में कहा गया है, जो व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ है, यदि उसको बार-बार झाड़ू दिखता है तो इसका अर्थ है वह जल्द ही कर्ज से मुक्त होने वाला है।

- Advertisement -

2. शंख बजने की आवाज का सुनाई देना (Good Time Signs)

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को सुबह के समय कुछ दिनों से लगातार शंख की ध्वनि सुनाई दे रही है तो,उसे समझ जाना चाहिए कि उसके अच्छे दिनों की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। ऐसा व्यक्ति यदि आर्थिक या पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रहा है तो वह भी दूर हो जाता है।

3. काली चीटियों का घर में दिखाई देना (Good Time Signs)

काली चीटियों का घर में आना शास्त्रों के हिसाब से शुभ माना गया है। यदि किसी को काली चीटियां घर में आती हुई दिखाई देती है तो इसका अर्थ है अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। वहीं यदि काली चीटियां घर की दीवार पर दिखाई देती है तो इसका अर्थ है आपको कारोबार या करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

4. सपने में मंत्र सुनाई देना बड़ी सफलता (Good Time Signs)

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में मंत्रों का सुनाई देना अच्छे दिन आने का संकेत माना जाता है। यदि किसी को सपने में कई दिनों से कोई भी मंत्र सुनाई देता है तो इसका अर्थ है उसे जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलनेवाली है।

- Advertisement -

5. हाथों में बार-बार खुजली होना भी शुभ (Good Time Signs)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुष के दाएं हाथ में और स्त्री के बाएं हाथ में कुछ दिनों से लगातार खुजली हो रही हो तो यह शुभ माना जाता है। हाथ में बार-बार खुजली होना इस बात का संकेत है कि आपका बुरा समय ख़त्म होने वाला है। आने वाले समय में आप आर्थिक समस्याओं से मुक्त होने वाले हैं।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-