CLOSE

2024 Gaj Kesari Yog गुरु-चंद्रमा मिलकर बनाएंगे गजकेसरी योग, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, बढ़ेगा मान सम्मान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : 2024 Gaj Kesari Yog ज्योतिष शास्त्र में सबसे तेजी से चलने वाला ग्रह चंद्रमा को माना जाता है। यह सिर्फ ढाई दिन ही एक राशि में रहता है जिससे वह हर 15 दिन बाद दोबारा उसी राशि में प्रवेश करता है।

चंद्रमा की इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ता है। उसी तरह इस बार चंद्रमा और गुरु एक ही राशि में प्रवेश करने वाले हैं जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में यह योग शक्तिशाली और शुभ माना जाता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ सुखमय समय बितेगा। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा और अविवाहित को विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकता हैं।

कब बनेगा गजकेसरी राजयोग? (2024 Gaj Kesari Yog)

पंचांग गणना के अनुसार 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। जिसके बाद चंद्रमा-गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा।

- Advertisement -

इन राशि वालों को होगा लाभ (2024 Gaj Kesari Yog)

वृषभ राशि (2024 Gaj Kesari Yog)

चंद्रमा और देव गुरु की युक्ति वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 दिसंबर को वृषभ राशि के लग्न भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (2024 Gaj Kesari Yog)

गुरु और चंद्रमा की युक्ति कन्या राशि वालों के लिए भी बहुत लाभकारी हो सकती है। इन राशि वाले जातकों को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। करियर-कारोबार में लाभ के योग बनेंगे. वैवाहिक जीवन में तालमेल और खुशियां बढ़ेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (2024 Gaj Kesari Yog)

गजकेसरी राजयोग से वृश्चिक राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही अपार धन लाभ की संभावना है। कारोबार में तरक्की मिलने के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

- Advertisement -

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। ्Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-