केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार देश और प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध :जतिन प्रसाद

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार देश और प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, चारों तरफ सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं। इस प्राथमिकता में कहीं भी कोई कोताही नहीं बरती जा रही है उत्तर प्रदेश सरकार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ : लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार देश और प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, चारों तरफ सड़कों के जाल बिछाए जा रहे हैं। इस प्राथमिकता में कहीं भी कोई कोताही नहीं बरती जा रही है

उत्तर प्रदेश सरकार के  कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद यहां रेलवे रोड स्थित अभिनंदन गार्डन में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि हापुड़ जिले की जो भी सड़कें पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती हैं अगर वह खराब है तो सही होंगी, जहां नई सड़क बनने की आवश्यकता है वहां बनाई जाएंगी। जहां चौड़ीकरण की आवश्यकता वहां चौड़ीकरण कराया जाएगा। सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगेंगे डिवाइडर व स्पीड ब्रेकर बनेंगे।

- Advertisement -

जिले के अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं कि जल्द से जल्द जो कार्य होने हैं उनकी समीक्षा कर रिपोर्ट बना करके भेजी जाए ताकि उन पर जल्द ही कार्य की शुरुआत हो सके।

इस अवसर पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, अशोक शर्मा बंदूक वाले, सुधीर शर्मा, सहदेव शास्त्री, नरेंद्र शर्मा, डॉ पराग शर्मा, डॉक्टर संजीव वशिष्ठ, राजेश गौतम, नानक चंद शर्मा, विश्व प्रकाश शर्मा, विजय शर्मा, मोनू बजरंग, आयुष अरविंद शर्मा, ज्ञान चंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, योगेंद्र पंडित राहुल शर्मा, सुयश वशिष्ठ समेत ब्राह्मण समाज के लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News