sarvesh singh passes away मुरादाबाद से भाजपा उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन, जानिए ऐसा हुआ तो होंगे उपचुनाव

Khabarwala 24 News Moradabad:  sarvesh singh passes away उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद से भाजपा के उम्मीदवार सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को ही उनकी लोकसभा सीट पर मतदान हुए थे। वो खुद भी वोट डालने भी पहुंचे थे। इस सूचना से न केवल पार्टी बल्कि […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Moradabad:  sarvesh singh passes away उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद से भाजपा के उम्मीदवार सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को ही उनकी लोकसभा सीट पर मतदान हुए थे। वो खुद भी वोट डालने भी पहुंचे थे। इस सूचना से न केवल पार्टी बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। शुरुआती तौर पर उनकी मौत हार्ट अटैक से बताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला (sarvesh singh passes away)

आपको बता दें कि भाजपा के कुंवर सर्वेश कुमार सिंह ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से वर्ष 1991, 1993, 1996, 2002 औप 2012 में (पांच बार) विधायक निर्वाचित हो चुके थे। वह वर्ष 2014में सांसद रह चुके थे। 2019 में उन्हें सपा के एसटी हसन ने हरा दिया था। उनके बेटे शुशांत सिंह बिजनौर जिले की बड़ापुर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं।

उप चुनाव को लेकर क्या होगा (sarvesh singh passes away)

बताया गया कि इससे चुनाव प्रक्रिया पर को कोई असर नहीं पड़ेगा। मतगणना निर्धारित तिथि पर आयोजित होगी। यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो उप चुनाव होगा। भाजपा हारती है तो कुछ नहीं होगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-