CLOSE

Raebareli-Amethi Congress Candidate रायबरेली से राहुल गांधी, केएल शर्मा अमेठी से उम्मीदवार, कांग्रेस ने किया ऐलान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Raebareli-Amethi Congress Candidate उत्तर प्रदेश की रायबरेली औऱ अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर संशय खत्म हो गया। कांग्रेस ने रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। उधर भाजपा की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है।

Congress on X: “‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए श्री @RahulGandhi को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और श्री किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है। https://t.co/AyFIxI62XH” / X (twitter.com)

Raebareli-amethi congress candidate रायबरेली से राहुल गांधी, केएल शर्मा अमेठी से उम्मीदवार, कांग्रेस ने किया ऐलान

एक्स पर किया पोस्ट (Raebareli-Amethi Congress Candidate)

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है.” ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और श्री किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है।

नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन (Raebareli-Amethi Congress Candidate)

कांग्रेस ने नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन रायबरेली और अमेठी सीट से उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी अपने बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नामांकन के समय मौजूद रहेंगी। वहीं केएल शर्मा के नामांकन के दौरान उनके साथ सोनिया गांधी के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। दरअसल, अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं।

- Advertisement -

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा ?

अमेठी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की पहचान सोनिया गांधी के करीबी नेता के रूप में रही है। मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले केएल शर्मा लंबे समय से रायबरेली में सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम करते आए हैं। करीब चार दशक से अमेठी-रायबरेली में संगठन का काम कर रहे केएल शर्मा को इन दो जिलों की एक–एक गली मालूम है और हर कांग्रेसी इन्हें जानता है।

राजीव गांधी के जमाने में इन्हें सरकार के काम का प्रचार प्रसार करने यूपी भेजा गया और तब से यहां के ही होकर रह गए। पिछले करीब पच्चीस सालों से अमेठी और रायबरेली में गांधी परिवार खास तौर पर सोनिया गांधी के नामांकन से लेकर प्रचार के कमान संभालते आए हैं। 2004 में जब राहुल गांधी ने पहली बार अमेठी से पर्चा भरा था तो केएल शर्मा वहां मौजूद थे और अब बीस साल बाद उसी अमेठी से राहुल की जगह चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-