CLOSE

PM Modi In Goa Rally पीएम मोदी ने गोवा में कहा, हम तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण के लिए काम करते हैं, ये 2 विचारधाराओं के बीच का चुनाव

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : PM Modi In Goa Rally प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मोदी कभी चैन से नहीं बैठता है, मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी दिन-रात आपके सपनों को जीता है। आपके सपने ही मोदी के संकल्प हैं इसलिए मेरा पल-पल आपके नाम, मेरा पल-पल देश के नाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में जनसभा को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने गोवा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा कि “2024 के चुनाव में अभी तक 2 चरण की वोटिंग हो चुकी है। जमीन से आ रहे फीडबैक और आप जैसे मेरे परिवार जनों का उत्साह एक ही संकेत दे रहा है फिर मोदी सरकार…अब मैं दूसरा नारा बोलता हूँ, फिर एक बार, गरीबों की सरकार, SC-ST और OBC की सरकार, युवा को अवसर देने वाली सरकार, महिलाओं को सुविधा देने वाली सरकार, मछुआरों को समर्पित सरकार…”

दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं संतुष्टिकरण का (PM Modi In Goa Rally)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2024 का चुनाव दो धाराओं के बीच का चुनाव है। एक धारा एनडीए की हो जो देश के नागरिकों की आकांक्षाएँ के लिए काम करती है। जो धारा हर काम में पूर्णता को लेकर संतृप्ति दृष्टिकोण पर काम करती है। वहीं दूसरी धारा INDI गठबंधन की है जो अपने हितों और परिवारों के लिए काम करती है। हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं संतुष्टिकरण का है।

- Advertisement -

आने वाले समय में 3 करोड़ पक्के घर बनेंगे (PM Modi In Goa Rally)

मोदी ने कहा मोदी कभी चैन से नहीं बैठता है, मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी दिन-रात आपके सपनों को जीता है। आपके सपने ही मोदी के संकल्प हैं। इसलिए मेरा पल-पल आपके नाम, मेरा पल-पल देश के नाम। पीएम मोदी ने कहा मोदी जो 10 साल में किया है… ये सिर्फ ट्रेलर है। अभी मुझे बहुत कुछ करना है। गोवा को, देश को बहुत आगे लेकर जाना है। मोदी की गारंटी नोट करके रख लीजिए… आने वाले समय में गरीबों के 3 करोड़ पक्के घर बनेंगे।

मछुआरों के लिए बीमा बढ़ाने का फैसला (PM Modi In Goa Rally)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 70 साल से अधिक के आयु के कोई भी नागरिक होंगे… अब उनका इलाज का खर्चा आपका ये दिल्ली में बैठा बेटा मोदी उठाएगा… ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा हमने मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए अलग मंत्रालय और बजट बनाया। यह सुनिश्चित करता है कि हम मछुआरों और तटीय क्षेत्रों के लोगों के जीवन को बदल सकते हैं। मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड मुहैया कराए…अब हमने मछुआरों के लिए बीमा बढ़ाने का फैसला किया है।

आज पूरी दुनिया भारत देखना चाहती है (PM Modi In Goa Rally)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को जानना चाहती है, भारत को देखना चाहती है। आज पूरी दुनिया हमारी विरासत के प्रति आकर्षित है। इसलिए INDI गठबंधन के 10 साल में जितने विदेशी टूरिस्ट भारत आए थे, मोदी के आने के बाद पहले की तुलना में दो करोड़ टूरिस्ट ज्यादा हिंदुस्तान में आए हैं। पीएम मोदी ने कहा, “गोवा भारत भक्तों की भूमि है। गोवा के मंदिर जितने भव्य हैं, गोवा के चर्च भी उतने खूबसूरत है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बहुत ही सुंदर तस्वीर गोवा में दिखती है, इसलिए पूरी दुनिया के लिए गोवा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-