CLOSE

LokSabha Election 2024 इंतजार की घड़ी खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: LokSabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी में मतगणना शुरू हो गई। जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर मतगणना कर्मी ईवीएम मशीन में डाली गई वोटों की गिनती करने में जुट गए हैं। पुलिस व प्रशासन के अफसर सुबह से ही नवीन मंडी में पहुंच गए। नवीन मंडी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

तीसरा रेंडीमाइजेशन हुआ (LokSabha Election 2024)

मंगलवार की सुबह को प्रेक्षक की मौजूदी में कलेक्ट्रेट में सुबह पांच बजे मतदान कर्मियों का तीसरा रेंडीमाइजेशन हुआ। इसके बाद मतगणना स्थल पर मतगणना कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में बताया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच आयोग के निर्देश के अनुसार स्ट्रांग रूम खोला गया। स्ट्रांग रूम से कर्मचारी ईवीएम मशीन लेकर मतगणना टेबल पर पहुंचे। नवीन मंडी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। वहीं विभिन्न प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट सुबह से ही नवीन मंडी में पहुंचने लगे। चेकिंग कर सभी को मतगणना केंद्र में प्रवेश करने दिया। मोबाइल फोन मतगणना केंद्रों पर नहीं ले जाने दिया।

दोपहर कर स्पष्ट हो सकेगी स्थिति (LokSabha Election 2024)

लोकसभा चुनाव के लिए अपने अपने क्षेत्र के प्रतिनिधि का निर्वाचन करने के लिए किए गए मतदान का परिणाम आज मंगलवार दोपहर तक स्पष्ट होने की संभावना है। परिणाम जानने के लिए लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई है और लोगों की धड़कने बढ़ी हुई है औ्र लोगों में जबरदस्त रोमांच है। प्रत्येक व्यक्ति के मन में एक ही प्रश्न का उत्तर जानने की जिज्ञासा है कि जीत का सेहसा किसके सिर बंधेगा। विभिन्न राजनीतिक दल हो या आम जनता, सबको चुनाव परिणाम की बेसब्री से प्रतिक्षा है।

- Advertisement -

जनपद में लगती हैं तीन लोकसभा सीटें (LokSabha Election 2024)

जिला हापुड़ में तीन विधानसभा हैं। जिसमें हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर हैं। यह तीन विधानसभा तीन लोकसभा क्षेत्र में लगती हैं जिसमें हापुड़ विधानसभा मेरठ लोकसभा, धौलाना विधानसभा गाजियाबाद लोकसभा और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में लगती है। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान दूसरे चरण में 26 अप्रैल को हुआ था। मतदाताओं ने प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद किया था।

एक चक्र में 14 ईवीएम के मतों की होगी गिनती (LokSabha Election 2024)

नवीन मंडी में मतगणना स्थल पर हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए अलग अलग मतगणा कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 14-14 मेज लगाई गई हैं। प्रत्येक कक्ष में एक बार में 14 इवीएम मशीनों की गिनती होगी।

मतगणना के विधानसभा वार कुल राउंड (LokSabha Election 2024)

हापुड़ विधानसभा-29 राउंड

- Advertisement -

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा-27 राउंड

धौलाना में 23 राउंड

Loksabha election 2024 इंतजार की घड़ी खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना Loksabha election 2024 इंतजार की घड़ी खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना Loksabha election 2024 इंतजार की घड़ी खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना Loksabha election 2024 इंतजार की घड़ी खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना Loksabha election 2024 इंतजार की घड़ी खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना Loksabha election 2024 इंतजार की घड़ी खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना Loksabha election 2024 इंतजार की घड़ी खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना Loksabha election 2024 इंतजार की घड़ी खत्म, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-