CLOSE

Lok Sabha Election 2024 राम-राम नहीं ली तो खुद चुनाव लड़ने की ठानी, बोले जीतकर बनाऊंगा कुल्हड़…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Agra: Lok Sabha Election 2024 यूपी के जनपद आगरा में फतेहपुर सीकरी के उंदेहरा गांव के रहने वाले कल्लन कुम्हार का कहना है कि वे पुलिस, प्रशासन और नेताओं को सुधारने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद वे योगी और मोदी से मिलेंगे। उन्हें पुलिस और प्रशासन के बारे में जानकारी देंगे। कल्लन कहते हैं कि गरीब की कोई नहीं सुनता है।

राम राम न लेने पर चुनाव लड़ने की ठान ली (Lok Sabha Election 2024)

कल्लन कुम्हार ने बताया कि कुछ साल पहले वे मलपुरा गए थे। वहां एक व्यक्ति की शोक सभा थी। शोक सभा में फतेहपुर सीकरी के सांसद राज कुमार चाहर भी पहुंचे थे। उन्होंने राज कुमार चाहर को देखकर उनसे राम-राम की, मगर उन्होंने नहीं सुनी। इसके बाद दो बार फिर से राम-राम की। मगर इस बार भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस बात से उन्हें गुस्सा आ गई। सांसद को जवाब देने के लिए उन्होंने फतेहपुर से सीकरी से चुनाव लड़ने की ठान ली है।

नहीं हुई बाइक चोरी पर सुनवाई (Lok Sabha Election 2024)

कल्लन कुम्हार फिलहाल कोई काम नहीं करता है। वे पहले मिट्टी के बर्तन बनाया करते थे। कल्लन ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व वे थाना जगदीशपुरा के एक हॉस्पिटल में अपने रिश्तेदार को देखने के लिए गया था। बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद बाइक चोरी हो गई। इसकी शिकायत करने जब वे थाने गए तो थानेदार ने कह दिया कि 10 साल आपने बाइक चला ली। अब जाने दो। बाइक चोरी की सुनवाई ना होने से भी कल्लन कुम्हार नाराज है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-