Lok sabha Election 2024 सपा ने मेरठ सीट से अतुल प्रधान को दिया टिकट, भानू प्रताप का कटा टिकट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Lucknow: Lok sabha Election 2024 समाजवादी पार्टी ने लंबी रस्साकसी के बाद मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बदलकर सरधना विधायक अतुल प्रधान को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही इस सीट से प्रत्याशी के बदलाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही चर्चाओं पर विराम थम गया है।

यह भी थे दावेदार (Lok sabha Election 2024)

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनुसूचित जाति के भानु प्रताप सिंह को मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोेषित किया था। इसी के साथ भानु प्रताप सिंह को बाहरी बताते हुए पार्टी के अंदर ही विरोध शुरू हो गया था। कई नेता लखनऊ पहुंचे और प्रत्याशी को बदलने की मांग करते हुए टिकट की मांग की। टिकट के लिए सरधना विधायक अतुल प्रधान, मेरठ शहर विधायक रफीक अंसारी, हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा प्रमुख दावेदारों में थे। सभी ने अपनी अपनी दावेदारी के पीछे समीकरण बताए।

Lok sabha Election 2024-
Lok sabha Election 2024-

संगीत सोम को हराकर विधायक बने थे अतुल प्रधान (Lok sabha Election 2024)

मेरठ लोकसभा सीट से भानू प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाने के बाद भी कई बार पार्टी की बैठकें हुई। हर बार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शीघ्र निर्णय का आश्वासन देकर शांत किया। एक सप्ताह पहले दावा किया गया था कि भानु प्रताप का टिकट काट दिया गया है, लेकिन उसके बाद भी नए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई थी।

- Advertisement -

बता दें कि भाजपा के संगीत सोम जैसे चर्चित नेता को हराकर विधायक बने अतुल प्रधान अखिलेश यादव उनके और करीब हो गए। सपा अब तक 47 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अतुल प्रधान मेरठ की सरधना सीट से विधायक हैं। निकाय चुनाव में अतुल प्रधान की पत्नि सीमा प्रधान सपा से मेयर का चुनाव लड़ी थी और तीसरे नंबर पर आई थीं। एआईएमआईएम दूसरे नंबर पर रही थी।

भाजपा से मैदान में हैं अरुण गोविल (Lok sabha Election 2024)

मेरठ से भाजपा से अरुण गोविल को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने देवव्रत त्यागी को प्रत्याशी बनाया है। वेस्ट यूपी में राजनीतिक समीकरण भी बदल रहे हैं। यूपी में जाट प्रभाव वाले मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली और बदायूं जिले हैं। उधर, मेरठ में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रणभेरी के बाद आरएलडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार हो गया लगता है। आरएलडी कार्यकर्ता जहां चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने से गदगद हैं तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ता भी जोश में हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-