CLOSE

Lal Krishna Advani आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया पीएम का किया आभार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur: क्षेत्रीय भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

कार्यकर्ताओं का मनोबल किया ऊंचा (Lal Krishna Advani)

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता हैं। जनसंघ के समय से ही तथा विशेष कर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के पश्चात भारतीय जनता पार्टी के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। एक समय जब संसद में भाजपा के केवल दो सदस्य रह गए थे, तब पार्टी का नेतृत्व करते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल उन्होंने ऊंचा रखा तथा पार्टी का पुनः निर्माण किया। राम मंदिर का स्वप्न पूरा हो चुका है परंतु उसके निर्माण में लाल कृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा का योगदान इतिहास में सदैव के लिए दर्ज हो चुका है।

लाल कृष्ण आडवाणी के स्वस्थ्य और दीर्घायु की कामना की (Lal Krishna Advani)

उन्होंने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी के अभिन्न सहयोगी के रूप में संगठन तथा सरकार में उन्होंने आचरण के उच्च प्रतिमान स्थापित किए जो प्रत्येक राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है। लाल कृष्ण आडवाणी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है। देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है। उन्होंने कहा कि वह लाल कृष्ण आडवाणी के स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की भगवान से प्रार्थना करता हूं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-