CLOSE

इंवेस्टर समिट की पूरे देश और दुनिया में हो रही चर्चा:विनीत अग्रवाल शारदा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा कि किस प्रकार पूरे देश के व्यापारियों, उद्यमियों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश बनता जा रहा है।

शारदा यहां दिल्ली रोड स्थित श्री गिरिराज इंडस्ट्रीज पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी को ठीक प्रकार से याद है दूसरी सरकारों के शासनकाल में रंगदारी, हफ्ता, चौथ वसूली, अपरहण जैसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में अंजाम दी जाती थी। परंतु उत्तर प्रदेश में अपना उद्योग लगाने के विषय में सोचते भी नहीं थे।

उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा उद्यमियों का रुझान

- Advertisement -

वर्ष 2014 के बाद देश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी ने व 2017 के बाद जब से प्रदेश की बागडोर योगी आदित्यनाथ ने संभाली जब से दुनिया के उद्योगपति वे देश भर के उद्योगपति भारत में और उत्तर प्रदेश में अपना व्यापार करने में आगे आए हैं । हापुड़ में भी 24 जनवरी को इन्वेस्टर समिट होने जा रहा है और बड़ी संख्या में इस जिले में भी उद्योग लगने जा रहे हैं जिसके लगने से जिले की दिशा और दशा में परिवर्तन आएगा यहां के निवासियों को फायदा मिलेगा रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। लखनऊ में भी इन्वेस्टर समिट होने जा रहा है जिसकी पूरी दुनिया व देश में चर्चा है।

सड़कों के बिछाए जाल

विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है। बिजली की समस्या दूर हो चुकी है ।पहले सरकारों में केवल कुछ चुनिंदा जिलों में बिजली आती थी, परंतु आज पूरे प्रदेश में समानता के साथ बिजली मिल रही है और व्यापार उसी प्रदेश में फल फूल सकता है जिसमें बिजली पानी और सड़क की व्यवस्था अति उत्तम हो। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित है और इसीलिए यहां अब सभी व्यापारी और उद्यमी अपना निवेश करना चाहते हैं।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता, जिला संयोजक अशोक बबली, जिला सहसंयोजक दीपांशु गर्ग, नगर संयोजक योगेंद्र मोनू, पुरुषोत्तम अग्रवाल व कई व्यापारी भी मौजूद  रहे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-