Congress News Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनौरा में दलित गौरव संवाद चौपाल का आयोजन कपिल जाटव ने दलित बस्ती में किया गया । जिसमें ग्रामवासियों ने एक जुट होकर आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में काग्रेस पार्टी को वोट देने का आहवान किया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा हमारी नेता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा दलित समाज के लिए किए काम की विस्तृत जानकारी दी,दलित समाज कांग्रेस से जुड़ रहा हैं । उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को अगर कोई हरा सकता तो वो कांग्रेस ही है । इस बात को दलित समाज समझ रहा है ।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रत्येक विधानसभा के 20 -20 गावों में जा कर दलित गौरव संवाद कर रही है । प्रदेश सचिव डॉ शोएब ने कहा दलितो के हक की बात केवल केवल कांग्रेस करती है। दलितों को जमीन के पट्टे दिलाये। नरेश भाटी ने कहा दलित समाज की हितेषी कांग्रेस पार्टी ही है दलितों की लड़ाई हक की लड़ाई कांग्रेस ने ही लड़ाई है ।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर श्रीभगवान त्यागी, कपिल,पदम,सिंह,राजकुमार,जयनेदार पाल, मूलचंद, हरिचंद्र, जेंडियां, हेमंत कुमार जाटव, नितिन कुमार जाटव आदि मौजूद थे।



