खबरwala 24 न्यूज हापुड़: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और हवन में आहूति दी।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म ग्राम नूरपुर में हुआ था। शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री के जयंती पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नूरपुर पहुंचे। गांव में पहुंचने पर भाजपाईयों और ग्रामीणों ने प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने माल्यापर्ण किया और चल रहे हवन में आहूति दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में अनेक एतिहासिक फैसले लिए।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बैनिवाल, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र चौधरी, विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती, भाजपा के प्रवक्ता अवनीश त्यागी, चंद्रमोहन, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, नरेश तोमर, सतीश चौधरी, सुमेर सिंह आदि मौजूद थे।


