CLOSE

Bjp News पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Bjp News Khabarwala 24 News Lucknow: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा प्रदेश की राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुट गई है। इसकी शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो चुकी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलनों और आयोजनों के जरिए अभियान की शुरुआत करते हुए खुद मोर्चा संभाल लिया है। विकास कार्यों के जरिए हर दिल में उतरने के लिए एक नवम्बर से अब मंत्रियों को भी मैदान में उतारा जाएगा। सभी पर अपने समाज के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को बताने और समझाने की जिम्मेदारी होगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के हाईकमान ने 2024 की रणभूमि का नेतृत्व एक बार फिर मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। चुनावी अभियान में आधारभूत व ढांचागत विकास, सुशासन और सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य में रखते हुए सामाजिक ताना-बाना फोकस में रहेगा। प्रदेश सरकार के कार्यों के साथ जी-20 सम्मेलन, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और चंद्रयान की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। जातिगत, सामाजिक व धार्मिक सम्मेलनों के साथ सभाएं भी होंगी। नवम्बर और दिसम्बर में भाजपा का पूरा फोकस पश्चिम उत्तर प्रदेश में रहेगा।

कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री व राज्यमंत्री से लेकर आयोग के अध्यक्षों व पार्टी के प्रमुख पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं को पश्चिम में पड़ाव डालने के लिए संदेश जारी किया जा चुका है। सभी को अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी जाएगी। सामाजिक समीकरण को आधार बनाकर उनके कार्यक्षेत्रों का बंटवारा होगा।

- Advertisement -

मंत्रियों के विभागों के अनुसार समाज व वर्गों के बीच कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा रहे हैं। दिसम्बर से जनवरी तक मध्य यूपी और अंत में पूर्वांचल के जिलों की राजनीतिक जमीन तैयार की जाएगी। इस दौरान केंद्र सरकार के मंत्रियों का भी पूरे यूपी में दौरा प्रस्तावित किया जा रहा है।

Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान Bjp news पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मिशन-2024 की शुरूआत, मंत्री संभालेंगे कमान

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-