CLOSE

BJP NEWS भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

BJP NEWS Khabarwala 24 News Lucknow: उत्तर प्रदेश में भाजपा के क्षेत्रवार दलित सम्मेलनों का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो जाएगा। पहला सम्मेलन मंगलवार को पश्चिम क्षेत्र का हापुड़ में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल रहेंगे। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर आयोजित किए जाने वाले महिला सम्मेलनों का सिलसिला भी आरंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मंगलवार को बुलंदशहर में होने वाले महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। दोनों कार्यक्रमों के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

हापुड़ के आनंद विहार मैदान में आज 17 अक्टूबर को अनुसूचित जाति महासम्मेलन होगा। ब्रज क्षेत्र का अनुसूचित वर्ग सम्मेलन 19 अक्तूबर को नुमाइश मैदान अलीगढ़ में होगा। जबकि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का सम्मेलन 28 अक्तूबर को कानपुर में, काशी क्षेत्र का सम्मेलन 30 अक्तूबर को प्रयागराज और गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन 3 को गोरखपुर में होगा।

अवध क्षेत्र का सम्मेलन 2 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होगा। सम्मेलनों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सांसद ब्रजलाल, पूर्व सांसद व प्रवक्ता जुगल किशोर, एमएलसी लालजी निर्मल लगे रहे। मंगलवार को होने वाले सम्मेलन में प्रदेश सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य, असीम अरुण व गुलाब देवी सहित अन्य दलित वर्ग के सांसद-विधायक मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

Bjp news भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल Bjp news भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल Bjp news भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल Bjp news भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल Bjp news भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल Bjp news भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल Bjp news भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल Bjp news भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल Bjp news भाजपा आज से शुरू कर रही दलित-महिला सम्मेलन , सीएम योगी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-