CLOSE

वैश्विक तनाव में कमी का असर! भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 10 अक्टूबर (khabarwala24)। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 227 अंक या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,399 और निफ्टी 63 अंक या 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,245 पर था।

बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों की ओर से किया जा रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी बैंक 0.45 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा था। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे।

बाजार में तेजी की वजह मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव कम होने और अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते के संकेतों को माना जा रहा है।

- Advertisement -

दूसरी तरफ, निफ्टी मेटल, निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटी लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एसबीआई, ट्रेंट, एशिनय पेंट्स, आईटीसी, एनटीपीसी, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स थे। टाटा स्टील, टीसीएस, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 222 अंक या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,652 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 111 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़त के साथ 18,111 पर था।

- Advertisement -

जानकारों के मुताबिक, “कुल मिलाकर बाजार का माहौल सकारात्मक हो रहा है। वैश्विक स्तर पर ‘गाजा शांति समझौता’ संघर्ष समाप्त होने और क्षेत्र से भू-राजनीतिक जोखिम में कमी का संकेत देता है।”

उन्होंने कहा, “घरेलू स्तर पर, अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते के संकेत हैं, जिसमें भारत अपनी तेल खरीद को ‘पुनर्संतुलन’ करेगा।”

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, ये सकारात्मक घटनाक्रम और एफआईआई रणनीति में बदलाव (पिछले तीन कारोबारी दिनों में एफआईआई कैश मार्केट में शुद्ध खरीदार थे) बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-