Weather Report:यूपी बिहार में बढ़ेगा तापमान, गुजरात से राजस्थान तक भारी बारिश, जानिए क्या है मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabrwala24News NewDelhi: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की वजह से Weather मौसम सुहावना बना हुआ है। इस वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली, ​हरियाणा समेत कई जगहों में बीते दिन बारिश हुई, जिसकी चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।आईएमडी के अनुसार अरब सागर से उठा चक्रवात तूफान बिपरजॉय के असर की वजह से बारिश हो रही है। वहीं गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार होने के बाद लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार है। राष्ट्रीय राजधानी का आज अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। इसके अलावा आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि यूपी में अभी भी हीट वेव का कहर जारी रहेगा। साथ ही उत्तर और पूर्वी भारत का अधिकांश हिस्सा अगले पांच दिनों तक लू की चपेट में रहेगा। इससे गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

किन किन राज्यों में होगी बारिश

मौसम Weather विभाग के अनुसार गुजरात, राजस्थान, असम और मेघालय में बादल गरजने के साथ तेज बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार है। कोंकण तट, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार, केरल में गरज के हल्की बारिश के आसार हैं। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है।

जानिए क्या कहा Weather मौसम विभाग ने

मॉनसून (Monsoon) की देरी के कारण उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इस बीच Weather मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जून तक पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पश्चिमी भारत में भारी बारिश की भविष्यवाणी की हैॅ मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 18-21 जून के दौरान अगले सप्ताह से दक्षिण प्रायद्वीपीय और पूर्वी भारत और आसपास के क्षेत्रों के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-