CLOSE

Weather Report : बढ़ सकता है तापमान, गर्मी करेगी परेशान,, तेज धूप और लू करेगी परेशान, मैसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabarwala24News NewDelhiः दिल्ली में रविवार को कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पास कर गया। दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही गर्म हवा के कारण दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रविवार को पारा 46 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। यह क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में तापमान 43 डिग्री के पास रहा जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोमवार को तापमान और बढ़ेगा। Weather  मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि दिल्ली में कुछ जगहों पर हीटवेव चल सकती हैं।

प्रादेशिक Weather  मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं, दिल्ली का नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 46.3डिग्री रहा। वहीं, एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री, नोएडा में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Add
Add

मंगलवार को हो सकती है हल्की बूंदाबांदी, तापमान में नहीं होगा खास सुधार

Weather  मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पारा 43 डिग्री तक जा सकता है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हीट वेब चल सकती हैं। दिन के समय 25.35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। वहीं मौसम में सुधार के साथ मंगलवार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। संभावना है कि मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं जिससे तापमान में कोई खास सुधार नहीं होगा।

- Advertisement -

Weather  हल्की बारिश की है संभावना

लेकिन 24 मई से 27 मई तक हल्की बारिश की संभावना बन रही है जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान घटकर 36 डिग्री तक आ सकता है। इससे दिल्लीवालों को भारी राहत मिल सकती है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में मौसम अनुकूल न होने के कारण प्रदूषण स्तर में बढ़त दर्ज की गई। रविवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 215 दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को यह स्तर 186 था। मौसम में बदलाव के कारण प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

 

Weather  दिल्ली-एनसीआर में 12 जुलाई तक आएगा मानसून

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मॉनसून की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रह सकती है, इसलिए जून के पहले पखवाड़े में देश में समग्र मानसूनी वर्षा की गतिविधि धीमी रह सकती है। दिल्ली एनसीआर में मानसून की बारिश सामान्य तारीख से 12 दिन बाद यानी 30 जून की जगह 12 जुलाई से होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता जून और बाकी के मौसम में सामान्य से कम होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आईएमडी ने केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के देरी से आने की भविष्यवाणी की थी। मानसून आने के बाद भी मानसूनी हवाओं की गति धीमी रहेगी और रूक-रूक कर बारिश होगी।

- Advertisement -

जानिए यूपी का मौसम का हाल

आंचलिक Weather  मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में प्रयागराज में अधि​कतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं झांसी में 45.6 डिग्री, आगरा में 45.4 डिग्री और कानपुर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किय गया है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री जाने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में रहेंगे।

Weather report : बढ़ सकता है तापमान, गर्मी करेगी परेशान,, तेज धूप और लू करेगी परेशान, मैसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट Weather report : बढ़ सकता है तापमान, गर्मी करेगी परेशान,, तेज धूप और लू करेगी परेशान, मैसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट Weather report : बढ़ सकता है तापमान, गर्मी करेगी परेशान,, तेज धूप और लू करेगी परेशान, मैसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-