CLOSE

Weather Report: बिहार से राजस्थान तक इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabarwala24News New Delhi: मॉनसून की देश में एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में मॉनसून उत्तर पूर्व भारत में पहुंच सकता है, हालांकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत नॉर्थ इंडिया के राज्यों में मॉनसून के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में मॉनसून का असर 1 जुलाई से दिखाई दे सकता है। फिलहाल, इन राज्यों के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गर्मी के कारण आम आदमी परेशान है। हर कोई झमाझम बारिश का इंतजार कर रहा है।

किन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

Weather मौसम विभाग ने आज (रविवार), 11 जून को बिहार के कुछ हिस्सों में हीटवेव से गंभीर हीटवेव की स्थिति का अनुमान लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1 या 2 स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इन राज्यों में ये स्थिति अगले कुछ दिन तक हीटवेव जारी रह सकती है।

क्या है नई दिल्ली के मौसम का हाल

Weather मौसम विभाग (IMD)की मानें नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी? हालांकि, इस दौरान राजधानी में तेज हवाएं चल सकती हैं?अगले कुछ दिनों तक नई दिल्ली में आसमान साफ रहने और शुष्क मौसम का पूर्वानुमान है। 11 जून को राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

- Advertisement -

क्या है उत्तर प्रदेश के Weather मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उधर , लखनऊ में सुबह के वक्त आसमान साफ रहेगा। लखनऊ के अलावा राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से राहत नहीं मिलेगी.।

किन राज्यों में है बारिश के आसार

Weather मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून के केरल और तमिलनाडु के और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके चलते पठानमथिट्टा, अलप्पुझा, त्रिशूर, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में एक या दो स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। केरल के अन्य सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, Weather मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

जबकि तटीय ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, विदर्भ और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभावना है।

Weather report: बिहार से राजस्थान तक इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम Weather report: बिहार से राजस्थान तक इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम Weather report: बिहार से राजस्थान तक इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-