रांची, 18 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद महागठबंधन की ओर से लगातार चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। झारखंड से कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि अगर युवा सड़क पर आ गए तो संभालना मुश्किल हो जाएगा।
रांची में khabarwala24 से बातचीत में राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस तरह के परिणाम बिहार विधानसभा चुनाव के आए हैं, हमने स्वीकार किया है। लेकिन, चुनाव में दोनों डिप्टी सीएम के वोट को देखेंगे तो बराबर वोट मिले हैं, इससे संदेह पैदा होता है। जबकि, निर्दलीय उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला। यह संदेह पैदा कर रहा है। इस तरह के संदेह से आक्रोश पैदा होता है। अगर जेन-जी में आक्रोश पैदा हुआ तो वे निश्चित रूप से सामने आएंगे।
चुनाव में हार की वजहों को लेकर सभी लोग बारीकी से अध्ययन कर रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि किस क्षेत्र में किसने किसे वोट दिया। एक बार जब ये सारी जानकारी एकत्र हो जाएगी, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितनी असमानताएं और अनियमितताएं थीं। मैं यह इसलिए भी कह रहा हूं क्योंकि चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ है। आयोग दावा करता है कि सब कुछ ठीक है और चुनाव सही ढंग से संपन्न हुए, लेकिन जब कोई अंधा हो, तो उसे सब कुछ ठीक ही लगेगा। उदाहरण के लिए, चुनाव के दौरान महिलाओं के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। आयोग को यह उल्लंघन नजर नहीं आया।
कांग्रेस नेता ने पूछा कि आयोग की ओर से क्या कार्रवाई हुई? चुनाव आयोग का क्या उद्देश्य है?
चुनाव आयोग का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए। सभी जानते हैं कि एक निष्पक्ष चुनाव आयोग देश के लिए बेहद जरूरी है, जो न सिर्फ जानकारी देता है, बल्कि महत्वपूर्ण मामलों का संज्ञान भी लेता है। मौजूदा चुनाव आयोग सिर्फ जानकारी दे रहा है, लेकिन जिन मामलों पर उसे ध्यान देना चाहिए था, उन पर ध्यान देने में पिछड़ रहा है। चुनावी धांधली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, फिर भी चुनाव आयोग सिर्फ चुनाव खत्म होने और एनडीए सरकार बनने का इंतजार करता रहा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


