रेवाड़ी, 29 सितंबर (khabarwala24)। कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सदस्य राज बब्बर (Raj Babbar) ने भाजपा की नीतियों को नौजवानों की उम्मीदें खत्म करने वाला बताया हैं। वह हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे थे। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा पर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर है और इसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
युवाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही (Raj Babbar)
राज बब्बर (Raj Babbar) ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से नौजवानों की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। जहां इनकी सरकार है, वहां युवा सड़कों पर हैं। ये लोग जो भी वादे करते हैं, उसे पूरा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार है, उन राज्यों में नौजवानों का बुरा हाल है और वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। सरकार इन लोगों को सुन नहीं रही है, जिसकी वजह से युवाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
वोट चोरी के आरोपों पर क्या बोले राजबब्बर (Raj Babbar)
वोट चोरी पर बब्बर ने कहा कि आप लोगों ने भी देखा है कि कई जगहों पर वोट चोरी के सबूत भी मिले हैं। सबूत देखने के बाद कोई भी वोट चोरी की बात को नकार नहीं सकता है। वोट चोरी कई तरीकों से की जा रही है। कांग्रेस पार्टी में चल रही गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि लोकतंत्र में गुटबाजी पार्टियों को मजबूत करती है। उन्होंने याद दिलाया कि जब से कांग्रेस पार्टी बनी है, तब से ही गुट हैं। पहले इन्हें नरम दल और गरम दल के नाम से जाना जाता था। उन्होंने कहा कि यह गुटबाजी कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय नेतृत्व और उनके फैसलों की बात आती है तो कोई गुटबाजी नहीं होती।
बिहार चुनाव पर क्या बोले Raj Babbar
इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला के बयान पर राज बब्बर ने कहा कि हर पार्टी के हर नेता को बोलने का अधिकार है, लेकिन यह जनता तय करेगी कौन सत्ता में और कौन बाहर रहेगा। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। बिहार विधानसभा चुनाव पर राज बब्बर ने कहा कि भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली है। जनता उनकी सच्चाई जान चुकी है। युवा सड़कों पर आ रहे हैं, इससे बेकार दिन और क्या आएंगे?
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


