CLOSE

ये लोग बिना किसी से परामर्श लिए कानून बनाते हैं : विवेक तन्खा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (khabarwala24)। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने श्रम कानूनों को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि जब आप बिना किसी मजदूर संघ से परामर्श लिए श्रम कानूनों में बदलाव कर देते हैं, तो विरोध-प्रदर्शन होना लाजिमी है। आप बिना किसी परामर्श के ही कानून बदल देते हैं। इस सरकार की यही समस्या है। ये लोग वही कदम उठाते हैं, जिससे लोगों के हितों पर कुठाराघात पहुंचे। सरकार को चाहिए कि कोई भी कानून लाने से पहले सभी संबंधित पक्षकारों से संवाद करे। लेकिन, आज तक इस सरकार ने संवाद करने की जरूरत नहीं समझी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के संबंध में उन्होंने कहा कि हमें पता नहीं है कि उनके बयान का स्रोत क्या है। मुझे लगता है कि यह बयान पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। ऐसी स्थिति में मैं इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदलने पर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि जो कोई भी सार्वजनिक जीवन में आता है, वो मूल रूप से सेवा का ही काम करता है। हम लोग शब्दों में ज्यादा उलझ रहे हैं। इसके विपरीत कामों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर हम लोगों के हितों में कदम उठाने की दिशा में ध्यान देंगे, तो निश्चित तौर पर आगे चलकर स्थिति बेहतर होगी, लेकिन यह अफसोस की बात है कि हम स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके विपरीत शब्दों में ही उलझकर रह जा रहे हैं, जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में ये लोग संचार साथी ऐप लेकर आ गए हैं। ये लोग लगातार ऐसे कदम उठाते हैं, जिससे लोगों में डर पैदा होता है। मैं इन लोगों से यही कहना चाहूंगा कि जनता के मन में डर पैदा करने का काम मत कीजिए।

Source : IANS

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-