Weather Report:बारिश का इन राज्यों में मौसम का अलर्ट, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: देश के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं, कुछ हिस्सों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मॉनसून की अगर बात की जाए तो उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह से पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी होगा।

किन किन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार , अंडमान और निकोबार में आज यानी 2 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है। इसी के साथ, ओडिशा में अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश की उम्मीद है। तमिलनाडु में भी भारी बारिश आज (सोमवार) को हो सकती है। केरल और माहे में भी बारिश की बौछार पड़ने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 2 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उधर , आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। वहीं, नई दिल्ली में 7 अक्टूबर तक आंशिकतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है।

- Advertisement -

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उधर, लखनऊ में सुबह के वक्त आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम तक बादलों का डेरा नजर आने लग सकता है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।

इन इलाकों में भी बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, झारखंड, दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभावना है। इसके अलावा तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और केरल. पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-