Weather Report : ठंड की दिल्ली- NCR में दस्तक ! तापमान और हो सकता है कम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: देश के कई राज्यों में सोमवार और मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। उधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश का दौर जारी रहने से लोगों को रात में ठंड का एहसास होने लगा है। उम्मीद है कि अगले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: देश के कई राज्यों में सोमवार और मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। उधर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश का दौर जारी रहने से लोगों को रात में ठंड का एहसास होने लगा है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार , सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है और इससे दिल्ली-एनसीआर में तापमान में काफी गिरावट आ सकती है।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 26-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 21अक्टूबर तक मौसम खुला रहने वाला है। हालांकि 22 अक्टूबर को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां अगले पांच से छह दिन तक आसमान साफ रहेने वाला है।

- Advertisement -

यहां हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश संभव है। केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है।

केरल में गरज के साथ हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्व और मध्य अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र भी विकसित होने की संभावना है। आईएमडी ने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले पांच दिनों के लिए केरल के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसमें कहा गया है कि 21 अक्टूबर तक इसके मजबूत होने की उम्मीद है।

Weather report : ठंड की दिल्ली- ncr में दस्तक! तापमान और हो सकता है कम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report : ठंड की दिल्ली- ncr में दस्तक! तापमान और हो सकता है कम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report : ठंड की दिल्ली- ncr में दस्तक! तापमान और हो सकता है कम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report : ठंड की दिल्ली- ncr में दस्तक! तापमान और हो सकता है कम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report : ठंड की दिल्ली- ncr में दस्तक! तापमान और हो सकता है कम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report : ठंड की दिल्ली- ncr में दस्तक! तापमान और हो सकता है कम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report : ठंड की दिल्ली- ncr में दस्तक! तापमान और हो सकता है कम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report : ठंड की दिल्ली- ncr में दस्तक! तापमान और हो सकता है कम, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

- Advertisement -

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News