CLOSE

Weakest Passport of World : सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की सूची सपाट, जानें भारत-पाकिस्तान का नंबर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Weakest Passport of World दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट कौन-सा हैं। इनकी सूची सामने आई है, जिसमें 199 पासपोर्ट को रैंकिंग दी गई है। हालांकि भारत और चीन के पासपोर्ट 10 सबसे कमजोर पासपोर्ट की लिस्ट में शामिल नहीं हैं, लेकिन दुनिया के 199 सबसे कमजोर पासपोर्ट की सूची में 81वें और 62वें नंबर पर हैं। दरअसल हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट को रैंकिंग देकर एक लिस्ट जारी करता है।

वीजा फ्री एंट्री देने वाले देशों में टूरिस्टों की संख्या के आधार पर पासपोर्ट को रैंकिंग दी जाती है। साल 2024 की लिस्ट जारी हो गई है और इसमें भारत-पाकिस्तान और चीन भी शामिल हैं। द हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, 98वें नंबर पर बांग्लादेश और उत्तर कोरिया के पासपोर्ट हैं, जो दुनिया के 9वें सबसे कमजोर पासपोर्ट हैं। यदि आपके पास बांग्लादेश या उत्तर कोरिया का पासपोर्ट है तो आप बिना वीजा के 42 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

दुनिया के टॉप 10 सबसे कमजोर पासपोर्ट (Weakest Passport of World)

Weakest Passport of World मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट है और लिस्ट में 106 नंबर पर है। इस पासपोर्ट के साथ आप बिना वीजा के दुनिया के केवल 28 देशों की यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में सीरिया का पासपोर्ट 105वीं रैंक के साथ दुनिया का दूसरा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। इस पासपोर्ट के साथ आप बिना वीजा के केवल 29 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

- Advertisement -

तीसरा सबसे कमजोर पासपोर्ट इराक का (Weakest Passport of World)

Weakest Passport of World इराक का पासपोर्ट दुनिया का तीसरा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। लिस्ट में इसका नंबर 104 है और इस पासपोर्ट के पास लोग बिना वीजा के 31 देशों की यात्रा कर सकते हैं। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। लिस्ट में यह 103 नंबर पर है और इस देश के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के दुनिया के 34 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

यमन दुनिया का 5वां कमजोर पासपोर्ट (Weakest Passport of World)

Weakest Passport of World द हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, यमन लिस्ट में 102 नंबर पर है और दुनिया का 5वां सबसे कमजोर पासपोर्ट है। इस पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 35 देशों की यात्रा कर सकते हैं। द हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सोमालिया का पासपोर्ट दुनिया का छठा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। लिस्ट में यह पासपोर्ट 101 नंबर है और इस पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 36 देशों में घूम सकते हैं।

लीबिया-नेपाल के पासपोर्ट 7वें नंबर पर (Weakest Passport of World)

Weakest Passport of World लीबिया और नेपाल के पासपोर्ट दुनिया के 7वें सबसे कमजोर पासपोर्ट हैं। दोनों पासपोर्ट की रैंक 100 है और इन दोनों देशों के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के 40 देशों में सफर कर सकते हैं। फिलिस्तीन का पासपोर्ट दुनिया का 8वां सबसे कमजोर पासपोर्ट है। हेनले की लिस्ट में इसका नंबर 99 है और इस देश के पासपोर्ट के साथ लोग बिना वीजा के दुनिया के 41 देशों में जा सकते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-