CLOSE

Viral Wedding Video महिलाओं को जाम पर जाम, पुरुष बोले- हमें तो खुद पीनी पड़ती है…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Wedding Video शादीया फिर किसी पार्टी में आपने बारातियों को कोल्ड ड्रिंक या कोई और ड्रिंक देते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी बारातियों को खाने के साथ शराब परोसते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी में आए मेहमान कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ महिलाएं उन्हें ग्लास में भरकर शराब दे रही हैं।

जमकर महिलाओं ने पी शराब (Viral Wedding Video)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये वीडियो किसी समारोह का है। जहां बहुत सारी महिलाएं कतार में बैठकर खाना खा रही है। वहीं दूसरी तरफ तीन से चार महिलाएं बारी बारी से खाना खा रही महिलाएं को ग्लास में भरकर शराब दे रही हैं। गौर करने वाली बात ये है कि वीडियो में दिखाई दे रही ज्यादातर महिलाएं है। हालांकि कुछ महिलाओं ने शराब लेने से मना भी कर दिया। जब महिला शराब देने के लिए उनका ग्लास उठाने की कोशिश करती है तो वो अपने हाथ से ग्लास को कवर कर लेती है और मुंह हिलाकर मना भी करती है। इसके अलावा वीडियो में एक कैमरा मैन भी दिखाई दे रहा है, जो शराब पीती महिलाओं की फोटो खींच रहा है।

- Advertisement -

यूजर्स ने जताई नाराजगी (Viral Wedding Video)

बता दें कि सोशल मीडिया एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। साथ ही उसने कैप्शन में लिखा, एक रिवाज ऐसा भी। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, हमारे यहां पर तो मर्दों को भी ऐसे दारू नहीं पिलाते, जैसे यहां पर महिलाओं को परोसी जा रही है। हमको तो खुद पीनी पड़ती है और उसके बाद खाना मिलता है, यहां पर तो औरतों के मजे आ गए। एक और अन्य यूजर ने लिखा, यहां तो औरतों की मौज है। हालांकि ये वीडियो कहां का है और वीडियो में मौजूद महिलाएं कौन है इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-