CLOSE

Viral Video वरमाला पहनाने जा रहा था दूल्हा, कंट्रोल से बाहर हो गया ड्रोन; देखिए आगे क्या हुआ !

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video शादी विवाह में अब नई नई तकनीक का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। कहीं शादी के स्टेज में तकनीक का उपयोग होता है तो कहीं जयमाल के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाल के दौरान जब एक ड्रोन स्टेज के करीब पहुंचा तो हादसा हो गया है।

कैसे हुआ हादसा (Viral Video )

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन जयमाल के लिए खड़े हैं। इसी बीच उनके ऊपर एक ड्रोन वरमाला लेकर पहुंचा, दूल्हा ड्रोन में टंगे वरमाला को उतारने की कोशिश करने लगा तभी हादसा हो गया।

क्रैश हो गया ड्रोन ! (Viral Video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दूल्हा ड्रोन से वरमाला उतारने की कोशिश करने लगा तो ड्रोन का पंख स्टेज पर लगे फूलों से टकरा गया और ड्रोन क्रैश हो गया। जब ड्रोन क्रैश हुआ तो वह दूल्हे के पास में ही गिरा। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

- Advertisement -

देखिए वीडियो

(5) छपरा जिला 🇮🇳 on X: “आजकल शादी बियाह में यह सब नौटंकी एक अलग ही लेवल पर चल रहा हैं 😱🫡 https://t.co/HDYLhpLeqW” / X (twitter.com)

 बोले यूजर्स

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वीडियो शेयर कर एक ङ्ग अकाउंट से लिखा गया कि आजकल शादी ब्याह में यह सब नौटंकी एक अलग ही लेवल पर चल रही है।

एक अन्य ने लिखा कि हां यार, शादी ब्याह के मामले में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। एक ने लिखा कि बचपन में जिन्होंने रिमोट वाली गाड़ी ठीक से न चलाई हो, वो भी आज कल हाथ में ड्रोन लिए घूम रहे हैं। एक ने लिखा कि ये तो अपशगुन माना जाना चाहिए। एक ने लिखा कि इस तरह बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, ऐसी चीजों को शादी से दूर रखना चाहिए।

एक ने लिखा कि थोड़ी से गलती हो जाती तो स्टेज पर ही दूल्हा और दुल्हन घायल हो सकते थे। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि तकनीक के जितने फायदे हैं उतने नुकसान भी हैं। ऐसे समारोह में इस तरह की चीजों से बचकर रहना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि कोई बड़ी घटना हो जाती तो जिम्मेदार कौन होता।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-