Khabarwala24 News Viral Video: दिल्ली-NCR में आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजा जाए और सड़कों पर कोई कुत्ता नजर नहीं आना चाहिए। इस फैसले के बाद से ही देशभर में हंगामा मचा हुआ है। कुछ लोग इस आदेश का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे पूरी तरह गलत और अमानवीय बता रहे हैं। इस फैसले के विरोध में 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के बाहर जमकर बवाल हुआ, जहां डॉग लवर्स और वकीलों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।
डॉग लवर्स और वकीलों में हुई दे दनादन (Viral Video)
सुप्रीम कोर्ट में जब आवारा कुत्तों के मामले पर सुनवाई चल रही थी, तब बाहर खड़े डॉग लवर्स और वकीलों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में बदल गई। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया, और इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर मारपीट कर रहे हैं। डॉग लवर्स कोर्ट के फैसले से इतने नाराज थे कि वे वकीलों पर चिल्लाते और गालियां देते नजर आए। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्सा इतना ज्यादा था कि मामला शांत होने में समय लगा।
सुप्रीम कोर्ट के बाहर कुत्तों को लेकर आपस में भिड़े वकील और डॉग लवर्स, जमकर मारपीट, जमकर हुई हाथापाई#SupremeCourt #DogLovers #StreetDogs #Strays #protest pic.twitter.com/C5nkL8i0Ec
— khabarwala24 (@khabarwala24) August 13, 2025
फैसले पर उठ रहे सवाल
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने न केवल आम लोगों बल्कि नेताओं और फिल्मी सितारों को भी हैरान कर दिया है। पशु अधिकार कार्यकर्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इस फैसले को अव्यावहारिक और पर्यावरण के लिए हानिकारक बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करीब 3 लाख आवारा कुत्ते हैं। इन सभी को शेल्टर होम में भेजने के लिए 1-2 हजार शेल्टर होम बनाने पड़ेंगे। इसके लिए जमीन, केयर, खाना बनाने वाले और चौकीदारों की जरूरत होगी। मेनका गांधी के मुताबिक, इस काम में 4-5 करोड़ रुपये प्रति शेल्टर होम और कुल मिलाकर 10,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दिल्ली सरकार के पास इतना बड़ा बजट है?
कोर्ट का आदेश और लोगों की नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि सड़कों पर आवारा कुत्ते नहीं दिखने चाहिए, और अगर कोई इस फैसले का विरोध करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस आदेश से कुछ लोग खुश हैं, क्योंकि उनका मानना है कि आवारा कुत्तों से होने वाली परेशानियां कम होंगी। लेकिन डॉग लवर्स और पशु प्रेमी इसे कुत्तों के प्रति अन्याय बता रहे हैं। उनका कहना है कि शेल्टर होम में कुत्तों की देखभाल ठीक से नहीं हो पाएगी, और यह फैसला उनके लिए अमानवीय है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Viral Video)
सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग डॉग लवर्स के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। यह मुद्दा अब दिल्ली-NCR ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


