CLOSE

Valentines Day के ऐसे कई इंटरेस्टिंग फैक्ट्स पढ़िए, वैलेंटाइन्स डे पर लव लेटर भेजने का ट्रेंड कैसे शुरू हुआ

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Valentines Day वैलेंटाइन्स डे क्या है? ये तो हर कोई जानता है। लेकिन आज दुनियाभर में जिस रूप में ये जाना जाता है, पूरी हकीकत ऐसी नहीं है। आप में से कईयों को सेंट वैलेंटाइन के बारे में भी पता होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कब ये दिन प्यार का दिन बन गया? हम आपको 14 फरवरी यानी Valentine Day की ऐसी ही कुछ अनजानी, अनसुनी और रोचक बातें बता रहे हैं। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के बारे में कई ऐसी रोचक बातें हैं जो आप जानना चाहेंगे। जैसे वैलेंटाइन्स डे पर लव लेटर भेजने का ट्रेंड कैसे शुरू हुआ? अलग-अलग रंगों के गुलाब का मतलब क्या है? वैलेंटाइन नाम से शहर कहां-कहां हैं? पढ़िए…

देवता जूनो की पूजा करते थे रोमी लोग (Valentines Day)

वैसे तो वैलेंटाइन डे से जुड़ी कई कहानियां हैं। लेकिन सबसे पहली जानकारी प्राचीन रोमी लोगों से मिलती है। जब वे 14 फरवरी को अपने देवता जूनो की पूजा करते थे। प्राचीन रोमी परंपरा के अनुसार, इस दिन को प्रेम और विवाह के साथ एक पवित्र अवसर के रूप में मनाया जाता था।

पीगन फर्टिलिटी फेस्टिवल से शुरुआत (Valentines Day)

वहीं, कई इतिहासकारों का मानना है कि 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन की मृत्यु के बाद उनकी स्मृति में मनाया जाता है। शुरुआत “लुपरकेलिया” नामक पीगन फर्टिलिटी फेस्टिवल से हुई थी, जो प्राचीन रोम में 15 फरवरी को मनाया जाता था। हालांकि, मॉडर्न वैलेंटाइन डे 14वीं शताब्दी में इंग्लैंड और फ्रांस में मनाना शुरू हुआ था।

- Advertisement -

वैलेंटाइन डे के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स (Valentines Day)

वैलेंटाइन कार्ड पर होता है तीर-धनुष 

अक्सर वैलेंटाइन डे के कार्ड पर धनुष और तीर के साथ क्यूपिड बना होता है। यह इमेज वास्तव में 700 ईसा पूर्व की है, जो इरोस नाम के प्रेम के यूनानी देवता से जुड़ी है। चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में रोमनों ने इरोस को धनुष और तीर के साथ एक प्यारे छोटे लड़के की इमेज में अपनाया, और उसका नाम “क्यूपिड” रखा।

सहानुभूति का प्रतीक होता है गुलाब 

लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है, यह तो हम सब जानते हैं। इसके अलावा गहरा गुलाबी रंग का गुलाब खुशी, बैंगनी गुलाब रॉयल्टी और सफेद गुलाब सहानुभूति का प्रतीक होते हैं। 1861 में पहला दिल के शेप का चॉकलेट का डिब्बा बनाया गया था। इसे कैडबरी के संस्थापक जॉन कैडबरी के बेटे रिचर्ड कैडबरी ने बनाया था।

लव बर्ड व वैलेंटाइन नाम का शहर

हम अक्सर दो प्यार करने वालों को लव बर्ड्स बोलते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि असली में ऐसा एक पक्षी भी है। यह अगापोर्निस पक्षियों का कॉमन नाम है, जो अफ्रीका महाद्वीप में पाए जाते हैं। एरिजोना, नेब्रास्का, टेक्सास और वर्जीनिया में वैलेंटाइन नाम के शहर हैं।

- Advertisement -

लेटर लिखने का चलन बनी परंपरा 

विलियम शेक्सपीयर का “जूलियट को पत्र” लिखना लोगों के लिए वैलेंटाइन डे पर लव लेटर्स भेजने की परंपरा बन गई। 2010 की फिल्म लेटर्स टू जूलियट भी इससे प्रेरित है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को लेटर या कार्ड में अपना मैसेज लिखकर संदेश भेजते हैं।

सेंट वैलेंटाइन एक व्यक्ति नहीं थे 

वैलेंटाइन नाम के कम से कम दो व्यक्ति हैं, जिसमें से एक वैलेंटाइन तीसरी शताब्दी के रोम में एक प्रीस्ट थे। एक कहानी के अनुसार वैलेंटाइन ने सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के विवाह पर प्रतिबंध को खारिज कर दिया था। उन्होंने प्रेम करने वाले जोड़ों का अवैध रूप से विवाह करवाया और पकड़े जाने पर उन्हें मौत की सजा हुई।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-