Uttarakhand News उत्तराखंड में 5 लोगों की मौत, हेलीकॉप्टर क्रैश के वीडियो आए सामने, क्या थी हादसे की वजह?

Khabarwala 24 News New Delhi: Uttarakhand News उत्तराखंड में आज सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के वीडियो सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हादसे में हेलीकॉप्टर के चिथड़े हो गए हैं। हादसे में ५ लोगों की मौत हो गई है और २ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Uttarakhand News उत्तराखंड में आज सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के वीडियो सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हादसे में हेलीकॉप्टर के चिथड़े हो गए हैं। हादसे में ५ लोगों की मौत हो गई है और २ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार, हादसा होने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है या हो सकता है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई हो। इसलिए टेक्निकल प्रॉब्लम के एंगल से भी हादसे की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है।

हादसे में 5 महिलाओं ने गंवाई जान

पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग कर्नाटक के थे, जो गंगोत्री धाम जा रहे थे। मुंबई के 4 और आंध्र प्रदेश के 2 लोग थे। हेलीकॉप्टर की 6 सवारियों में 5 महिलाएं थीं और पांचों की हादसे में जान चली गई है। पायलट रॉबिन सिंह और आंध्र प्रदेश निवासी शख्स घायल हुआ है। यात्रियों ने देहरादून से उड़ान भरी थी और खरसाली में उतरना था, लेकिन गंगनानी में नाग मंदिर के पास क्रैश होकर हेलीकॉप्टर जंगल में गिरा गया और उसके टुकड़े हो गए। लोगों ने हेलीकॉप्टर को नीचे गिरते देखा और उन्होंने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी थी।

- Advertisement -

दोनों घायल किए गए रेस्क्यू

बता दें कि जब लोगों ने हेलीकॉप्टर को नीचे गिरते देखा तो वे पुलिस और प्रशासन की टीमों से पहले हादसास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को सड़क तक लाए। 108 एंबुलेंस की टीम उन्हें लेकर अस्पताल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर शोक जताया और घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News