नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (khabarwala24)। कांग्रेस नेता उदित राज ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री के लिए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ‘लंका’ में आग लगने का समय नजदीक आ गया है।
उदित राज ने khabarwala24 से बातचीत में कहा, “भाजपा सरकार में बहुत अत्याचार और अन्याय बढ़ गया है। विपक्ष के साथ-साथ अपनी पार्टी के लोगों की आवाज को दबा रखा है। किसानों के साथ अन्याय और धोखाधड़ी की गई और खराब जीएसटी से देश को तबाह कर दिया।” उन्होंने दावा किया, “राहुल गांधी के दबाव के कारण केंद्र सरकार ने जीएसटी में सुधार किया।”
उन्होंने कहा, “बेरोजगारी चरम सीमा पर है और लोगों को जेल में डाल दिया गया है। देश की संवैधानिक संस्थाएं रावण की शैली में चल रही हैं। दिल्ली के रावण को जलाने का समय नजदीक है और मुझे लगता है कि ‘लंका’ में आग जरूर लगेगी।
उदित राज ने राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री के कारण हमारा प्रोडक्शन डाउन हुआ है और हमारी निर्भरता चीन पर बहुत बढ़ गई है। वे झूठ बहुत बोलते हैं और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने की बात करते हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने कोलंबिया में बिल्कुल सही कहा है। यूरोप-अमेरिका और भारत में प्रोडक्शन बहुत डाउन हुआ है। यूरोप और अमेरिका इसको सहन कर सकते हैं, लेकिन भारत ऐसा नहीं कर सकता।”
वीमेंस टीम की पूर्व पाकिस्तानी कैप्टन सना मीर द्वारा कश्मीर को लेकर दिए बयान पर उदित राज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। जब पाकिस्तानी क्रिकेटर कुछ कहते हैं तो हमारे यहां से भी प्रतिक्रिया दी जाती है। जिस तरह से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेला गया है, उसके लिए हमारी सरकार जिम्मेदार है।”
बरेली को हाई अलर्ट पर रखे जाने को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “भाजपा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं। मुझे लगता है कि ऐसा करना भाजपा की राजनीति का हिस्सा है।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


