त्योहारों से पहले नोएडा में चाक-चौबंद सुरक्षा, पुलिस का व्यापक निरीक्षण अभियान

नोएडा, 17 अक्टूबर (khabarwala24)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने की दिशा में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और भारी पुलिस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नोएडा, 17 अक्टूबर (khabarwala24)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने की दिशा में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में थाना प्रभारी ने एडवांट टावर परिसर एवं पार्किंग क्षेत्र में विशेष निरीक्षण किया।

- Advertisement -

इस दौरान बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे परिसर की तलाशी ली और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल हमेशा तैयार रहे। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, जैसे कॉरपोरेट बिल्डिंग्स, कैफेटेरिया और पार्किंग जोन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

वहीं, थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला और एसीपी-2 स्वतंत्र कुमार सिंह के साथ मेट्रो स्टेशन, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खुद मौके पर मौजूद रहकर पुलिस टीमों की तैनाती की समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को चौबीसों घंटे गश्त पर रहने के आदेश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों के बीच पुलिस की सक्रिय मौजूदगी महसूस हो और किसी भी असामाजिक तत्व को हतोत्साहित किया जा सके।

- Advertisement -

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News