मध्य प्रदेश में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

खबरवाला 24 न्यूज: भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो लड़ाकू विमान (सुखोई-30 और मिराज-2000) शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भी स्पष्ट नहीं है कि विमान आपस में टकराए या नहीं।” कटियार […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज: भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो लड़ाकू विमान (सुखोई-30 और मिराज-2000) शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भी स्पष्ट नहीं है कि विमान आपस में टकराए या नहीं।” कटियार ने बताया कि दो पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन तीसरा लापता है।
सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना से पहले वायुसेना के दोनों लड़ाकू विमानों ने ग्वालियर हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा, ‘‘मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से दोनों विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की कामना करता हूं।” सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News