CLOSE

Twin sisters जुड़वा बहनों Zaiba और Zainab ने पीएम मोदी को कश्मीर में किया इनवाइट, बोलीं- उन्हें दिखाएंगे खूबसूरत वादियां

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Twin sisters कश्मीर को धरती का जन्नत कहते हैं और इस जन्नत की खूबसूरती दिखाती दो जुड़वा बच्चियों का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जैबा और जैनब दो जुड़वा बहनों ने बर्फबारी के दौरान रिपोर्टिंग करते हुए वीडियो शेयर किया था, जो जमकर वायरल हुआ। इन जुड़वा बहनों को देश भर से खूब प्यार मिल रहा है। इन बच्चियों से खास बातचीत की, इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प बातें बताई।

मां ने दी हिम्मत, पेज बनाया (Twin sisters)

जैबा और जैनब ने बताया कि उनका ये वीडियो उनकी मां ने बनाया था। उन्होंने ही दोनों के अंदर विश्वास जगाया कि वो ऐसा कुछ कर सकती हैं। दोनों ने पूरा श्रेय अपनी मां को दिया। जैबा ने बताया कि वह पहले इंस्टाग्राम पर वीडियोज बनाया करती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फेसबुक पेज और यूट्यूब पेज बनाया।

बड़ी होकर रिपोर्टर बनना है (Twin sisters)

वहां वीडियो शेयर किया। वायरल वीडियो में मजेदार रिपोर्टिंग कर रही जैनब ने बताया कि वह बड़ी होकर रिपोर्टर बनना चाहती हैं। वहीं जैबा ने कहा कि वह एक दिन रिपोर्टर बनेंगी फिर एक दिन डॉक्टर, हर दिन कुछ नया काम करेंगी।

- Advertisement -

पीएम मोदी को किया इनवाइट (Twin sisters)

जैबा और जैनब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनवाइट किया है। वह चाहती हैं कि, पीएम मोदी कश्मीर आएं। वे उन्हें कश्मीर की खूबसूरत वादियां अपने साथ दिखाना चाहती हैं और उनके साथ खेलना भी चाहती हैं। साथ ही पीएम मोदी से उनका ऑटोग्राफ लेना चाहती हैं। बच्चियों को भी विश्वास है कि पीएम भी ऑटोग्राफ लेना चाहेंगे।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-