प्रशिक्षण विमान रीवा में दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत, एक घायल

खबरwala 24 न्यूज: मध्य प्रदेश में रीवा हवाई पट्टी के पास एक प्रशिक्षण विमान मंदिर के गुंबद से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में विमान में सवार प्रशिक्षक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया। चोरहटा पुलिस ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज:

मध्य प्रदेश में रीवा हवाई पट्टी के पास एक प्रशिक्षण विमान मंदिर के गुंबद से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

- Advertisement -

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में विमान में सवार प्रशिक्षक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया। चोरहटा पुलिस ने बताया कि प्रक्षिक्षण विमान बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11.30 बजे रीवा चोरहटा हवाई पट्टी पर उतरने के प्रयास में तीन किलोमीटर दूर एक मंदिर के गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वहीं, रीवा के जिलाधिकारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पटना (बिहार) निवासी कैप्टन विमल कुमार (50) की दुखद मौत हो गई, जबकि जयपुर (राजस्थान) का रहने वाला प्रशिक्षु पायलट सोनू यादव (23) घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल सोनू यादव को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा कि प्रशिक्षु विमान कोहरे के बीच चोरहटा हवाई पट्टी पर उतरने के प्रयास में एक मंदिर के गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिश्रा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तत्काल रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘विमानन विशेषज्ञों की टीम मुंबई से रवाना हो गई है जो शाम तक रीवा पहुंच जाएगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News