नई दिल्ली, 25 अगस्त (khabarwala24)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी राजेश खिमजी सकारिया ने सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला किया था।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश खिमजी सकारिया और उसके साथ तहसीन सैय्यद को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने मुख्य आरोपी राजेश खिमजी सकारिया और उसके साथी तहसीन सैय्यद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने उस चाकू को बरामद कर लिया है, जिसे आरोपी राजेश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर लेकर गया था, लेकिन जब उसने सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखे तो चाकू को सिविल लाइंस इलाके में ही फेंक दिया था।
मुख्य आरोपी राजेश खिमजी सकारिया और उसके सहयोगी तहसीन सैय्यद ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजेश ने हमले के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर एक सब्जी की रेहड़ी से चाकू लिया था, जिसे उसने बाद में सिविल लाइंस इलाके में फेंक दिया।
इस बीच, दिल्ली पुलिस आरोपी राजेश को गुजराती भवन भी लेकर गई, जहां वह रात में रुका था। इसके अलावा, पुलिस राजेश को उन दोनों जगह भी लेकर गई, जहां से उसने चाकू उठाया था और उसके बाद हमले से पहले उसे फेंक दिया था।
बताया जा रहा है दिल्ली पुलिस ने तहसीन और राजेश को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की। राजेश ने तहसीन से कहा था, कुछ बड़ा करना होगा और यह भी बताया था कि जो रास्ते में आएगा, उसे नहीं छोड़ूंगा।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि राजेश और तहसीन दोनों डॉग लवर हैं और लगातार संपर्क में थे। पूछताछ में तहसीन ने स्वीकार किया कि उसे राजेश की पूरी प्लानिंग की जानकारी थी।
एफएम/
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


