लालू परिवार में लड़ाई की असली वजह- जंगलराज में राजा कौन बनेगा : हर्षवर्धन सिंह

नई दिल्ली, 24 सितंबर (khabarwala24)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि यह जंगलराज में राजा बनने की एक बड़ी लड़ाई है।जदयू नेता ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि रोहिणी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 24 सितंबर (khabarwala24)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि यह जंगलराज में राजा बनने की एक बड़ी लड़ाई है।

जदयू नेता ने khabarwala24 से बातचीत में कहा कि रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दान की है। यही वजह है कि हर कोई उन्हें सलाम करता है। हालांकि, लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही लड़ाई विरासत को लेकर है। शक्ति, वर्चस्व को लेकर लड़ाई है।

- Advertisement -

जदयू नेता ने कहा कि लालू परिवार जंगलराज का पर्याय हैं। जंगलराज फिर से कायम करना चाहते हैं, जंगलराज का राजा कौन होगा, इसके लिए लड़ाई हो रही है, यह ताकत की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी पर तेजस्वी यादव का नियंत्रण है तो वे जंगलराज का राजा बनना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर जदयू नेता ने कहा कि देशभर के लोग जानते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बहुत काम किया है। अब तो पीएम मोदी का भी साथ है। मुझे विश्वास है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में जिस तेजी से बिहार विकास के पथ पर बढ़ रहा है, उसी प्रकार बिहार की महिलाएं भी मजबूत और सशक्त बनेंगी।

आरके सिंह के बयान पर जदयू नेता ने कहा कि वे भाजपा के बड़े नेता हैं और एनडीए के साथ हैं। भाजपा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, उन्हें बहुत सम्मान मिला है। वे पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। जदयू नेता ने दावा किया कि अगर वे चुनाव नहीं हारते तो इस बार भी मंत्री जरूर बनाए जाते। उन्होंने आरके सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि वे वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए कोई भी बयान देने से पहले थोड़ा जरूर सोचें। मैं उनसे इस तरह की बातचीत की अपेक्षा नहीं करता हूं।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News