CLOSE

कोरोना के उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 2,503 हुई

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala 24 न्यूज दिल्ली : देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,79,547 करोड़ हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,503 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से भारत में अभी तक 5,30,714 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,503 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 51 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,41,46,330 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,12,80,212 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-