सूरत, 29 सितंबर (khabarwala24)। नवरात्रि के उत्सव में गुजरात में विशाल गरबा पंडाल रंग-बिरंगे रूपों में जगमगा रहे हैं। सूरत जिले के कामरेज के लसकाणा गांव में यादव समुदाय के बगीचे में भी रविवार को गरबा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
सूरत जिले सहित पूरे राज्य में नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यादव समुदाय की बेटे-बेटियों को गरबा कहीं बाहर न खेलने जाना पड़े, इसे देखते हुए गरबा का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग एक हजार भाई-बहनों ने सप्तमी के दिन अपने पारंपरिक परिधान और आभूषण पहनकर एक साथ गरबा खेला।
यादव समुदाय में पिछले 27 सालों से यह आयोजन होता आ रहा है ताकि समुदाय की बेटियां सुरक्षित वातावरण में गरबा खेल सकें। साथ ही, नवरात्रि के नौ दिनों में मा दुर्गा की आरती के लिए 2.50 लाख रुपए की बोली लगाई जाती है। जो भी राशि एकत्रित होती है, उसे नवरात्रि की पूजा में खर्च किया जाता है।
आयोजक काना भाई भाटू ने khabarwala24 से बात करते हुए बताया कि इस पंडाल में हजारों लोग गरबा खेलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अलग-अलग ड्रेस कोड अपनाकर माता रानी की भक्ति में नृत्य किया। हमारे समुदाय के लोगों को कोई परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि गरबा के बहाने माता-बहनों से छेड़छाड़ की भी घटनाएं होती हैं। इसे रोकने और अपने समुदाय के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हम लोग केवल अपने समुदाय के लोगों के साथ ही गरबा खेलते हैं। 27 सालों से हम लोगों के यहां शांति से गरबा खेला जा रहा है।
आयोजक ने बताया कि नवरात्रि में जो फंड मिलता है, अगर उसमें कुछ बच जाता है तो हम लोग उसका शिक्षा में प्रयोग करते हैं या फिर जिसे बहुत जरूरत होती है, उन्हें सभी की सहमति से उपलब्ध कराते हैं। पूरे आयोजन में किसी को कोई परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


