CLOSE

सुलक्षणा पंडित के अंतिम संस्कार में पहुंची पूनम ढिल्लों, कहा, ‘उन्होंने बहुत कुछ झेला’

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 7 नवंबर (khabarwala24)। एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित के गुजरने के बाद हर आंख नम है। शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई हस्तियों को देखा गया। अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूनम ढिल्लों और फिल्ममेकर अशोक पंडित सुलक्षणा पंडित के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। khabarwala24 से बातचीत में पूनम ढिल्लों ने कहा, “उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कुछ सहन किया। उनकी फिल्में और गाने बहुत पसंद किए गए थे। मुझे लगता है कि वो बहुत कुछ डिजर्व करती थीं। उनके भाई और बहन विजेता ने उनकी बहुत सेवा की। मैं हमेशा उनसे कहती थी कि विजेता जैसी बहन हर किसी को मिले, बस अब भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”

सुलक्षणा पंडित 70 के दशक की बेहतरीन कलाकार थीं। लेकिन, एकतरफा प्यार से उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। सुलक्षणा ने करियर की शुरुआत साल 1975 में फिल्म ‘उलझन’ से की थी। इस फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे। सेट पर दोनों की बातचीत होने लगती और मन ही मन सुलक्षणा संजीव कुमार को अपना दिल दे बैठी। उस वक्त संजीव हेमा मालिनी से प्यार करते थे और हेमा मालिनी धर्मेंद्र से प्यार करती थी।

- Advertisement -

हेमा मालिनी ने संजीव कुमार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। हेमा के प्रस्ताव ठुकराने से संजीव कुमार पूरी तरह टूट चुके थे। उस वक्त सुलक्षणा ने उन्हें संभाला था। दोनों अच्छे दोस्त थे, हर सुख-दुख को बांटते थे।

एक दिन मौका देखकर सुलक्षणा ने संजीव कुमार से दिल की बात कह दी। माना जाता है कि संजीव कुमार ने एक्ट्रेस का प्रपोजल ठुकरा दिया, जिससे वो बुरी तरीके से टूट गईं।

उन्होंने शूटिंग पर जाना बंद कर दिया और खुद को घर में कैद कर लिया था। कौन जानता था कि जिस दिन संजीव कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, उसी दिन सुलक्षणा भी हमेशा के लिए सो जाएंगी।

- Advertisement -

6 नवंबर 1985 को संजीव कुमार का निधन हुआ था, और बीते गुरुवार उनकी पुण्यतिथि पर सुलक्षणा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-