एसएस राजामौली: टीवी सीरियल डायरेक्टर से करियर की शुरुआत, पिता की तरह कमाया बड़ा नाम

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (khabarwala24)। अपनी फिल्मों से करोड़ों कमाकर बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले एस एस राजामौली शुक्रवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। निर्देशक का जन्म कर्नाटक के रायचूर में हुआ था और पिता पहले से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे।लेखक और निर्देशक के पिता के.वी. विजयेंद्र प्रसाद आज भी फिल्मों में लेखन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (khabarwala24)। अपनी फिल्मों से करोड़ों कमाकर बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले एस एस राजामौली शुक्रवार को अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। निर्देशक का जन्म कर्नाटक के रायचूर में हुआ था और पिता पहले से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थे।

लेखक और निर्देशक के पिता के.वी. विजयेंद्र प्रसाद आज भी फिल्मों में लेखन और निर्देशन का काम कर रहे हैं और उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर ही आज एस एस राजामौली की गिनती हिट फिल्म देने वाले निर्देशकों में होती है।

- Advertisement -

एस एस राजामौली का असली नाम कोदुरी श्रीशैला राजामौली है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की और टीवी शोज को डायरेक्ट करने का फैसला लिया। उन्होंने के. राघवेंद्र राव के साथ निर्देशन सीखा और उन्हें अपना गुरु भी माना। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरीज ‘शांति निवासम’ के कुछ एपिसोड का निर्देशन किया और फिर फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर 1’ को डायरेक्ट किया। इस फिल्म में लीड रोल में जूनियर एनटीआर थे और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ये फिल्म राजामौली और जूनियर एनटीआर दोनों के करियर का टर्निंग पॉइंट बनी।

पहली ही फिल्म हिट देने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एस एस राजामौली ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ मिलकर ‘सिम्हाद्री’, ‘छत्रपति’, ‘मगधीरा’, ‘मर्यादा रमन्ना’, ‘विक्रमर्कुडु’, और ‘यामाडोंगा’ जैसी हिट तमिल फिल्में दी, लेकिन उनकी ‘ईगा’ फिल्म तमिल भाषा में तो हिट रही ही, लेकिन इसका हिंदी वर्जन ‘मक्खी’ भी सुपरहिट साबित हुआ। निर्देशक का हिट देने का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इसके बाद उन्होंने फंतासी फिल्म ‘बाहुबली’, ‘बाहुबली 2’, और ‘आरआरआर’ का निर्देशन किया।

‘बाहुबली’ पहली ऐसी फिल्म थी जिसने दुनिया भर में अकेले ही 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया। राजामौली ने ही सिनेमा में 1000 करोड़ के क्लब की शुरुआत की। उनकी ‘बाहुबली 2’ ने वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

- Advertisement -

एस एस राजामौली की पर्सनल लाइफ भी फिल्मी कहानी जैसी है। उन्होंने रमा नाम की लड़की से शादी की, जो पहले से ही शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां। रमा की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चल रही थी; ऐसे में उस रिश्ते से निकलने में निर्देशन ने उनकी मदद की, लेकिन कब दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों को ही नहीं पता चला। आज कपल दो बच्चों के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहा है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News