CLOSE

नरेंद्र कश्यप का कांग्रेस और सपा पर तंज, कहा- दोनों के पास मुद्दे ही नहीं

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मैनपुरी, 19 नवंबर (khabarwala24)। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई है। इस हार के बाद पार्टी के नेताओं ने एसआईआर को लेकर फिर से सवाल उठाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस इसको लेकर एक रैली भी निकालने वाली है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस, सपा, राजद, टीएमसी के पास विकास, रोजगार, गरीब, किसान जैसे मुद्दे नहीं रह गए। अब एसआईआर का विरोध ही इनका लक्ष्य रह गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने khabarwala24 से बातचीत में कहा है कि बिहार में एसआईआर के जरिए 69 लाख फर्जी मतदाताओं को सूची से हटाया गया, जिसके कारण असल वोटरों को अपने मत देने का अवसर मिला। हमारे लिए खुशी की बात है कि एनडीए को फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आने का अवसर बिहार की जनता ने दिया है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस, सपा या टीएमसी बिना वजह बवाल कर रही है। सच्चाई यह है कि एसआईआर का मतलब किसी राजनीतिक दल के मतदाताओं की छंटनी करना नहीं है, बल्कि चुनाव आयोग के अनुसार एसआईआर का मतलब वास्तविक मतदाताओं को वोट का अवसर देना और फेक वोटर्स को सूची से बाहर करना है। इसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव को एतराज नहीं होना चाहिए।

- Advertisement -

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मोहन भागवत हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हैं। जो भी उनके विचार रहते हैं, उस पर लोग अपनी सहमति जताते हैं, लेकिन देश में किस-किस चीज की आवश्यकता है, यह देश ही तय करता है। कई धार्मिक संगठन इस मुद्दे को उठाते भी हैं कि हिंदू राष्ट्र घोषित हो। मोहन भागवत जो कहते हैं, वह उचित ही है।

शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी के भाषण की तारीफ किए जाने पर कांग्रेस की नाराजगी की खबर पर यूपी सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि सत्य को स्वीकार करना कांग्रेस की नीति का हिस्सा नहीं है। सिर्फ शशि थरूर ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और सपा के कई नेता हैं जिन्होंने पीएम मोदी के अच्छे कार्यों की प्रशंसा की है। कांग्रेस अगर पीएम मोदी के कामों पर सहमति न जताए, तो कम से कम विश्वास तो करना ही चाहिए और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में एसआईआर को लेकर दिए गए अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि बाहर का परिणाम देखकर भी उन्हें समझ नहीं आ रहा है, तो यह उनका मत है। बिहार में 25 से भी अधिक रैली करके आए हैं। राहुल गांधी, लालू यादव सभी ने मिलकर एसआईआर को लेकर बवाल किया था, लेकिन बिहार की जनता ने इन्हें जवाब दे दिया है।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-