CLOSE

सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं समस्त मानव जाति को प्रेरित करती हैं: पीएम मोदी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

पटना, 2 नवंबर (khabarwala24)। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं की ओर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रविवार को बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने शाम को पटना में रोड शो किया और फिर पटना साहिब में मत्था टेका। इसे लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “आज शाम तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में प्रार्थना करना एक अत्यंत दिव्य अनुभव था। सिख गुरुओं की महान शिक्षाएं समस्त मानव जाति को प्रेरित करती हैं। इस गुरुद्वारे का श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से गहरा नाता है, जिनका साहस और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायक है।”

साथ ही उन्होंने पटना साहिब की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वे लोगों से मिलते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

इस दौरान पीएम मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े साहिब के भी दर्शन किए। इसे लेकर उन्होंने कहा कि तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़े साहिब के दर्शन किए। वे दिव्य गुरु चरण यात्रा के बाद पटना आए हैं, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए थे। लोगों से पटना आकर उनके दर्शन करने का आग्रह करता हूं।

प्रधानमंत्री ने अन्य पोस्ट में कहा कि बिहार की धरती के गौरव राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की ओजस्वी रचनाओं ने देशवासियों को मां भारती की सेवा के लिए सदैव प्रेरित किया है। आज पटना में दिनकर गोलंबर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-